Monsoon Update एजेंसी, नई दिल्ली। देशभर मानसूनी बारिश जारी है। कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों को बंद करना पड़ा है। बाढ़ के कारण सर्वाधिक हालत खराब असम में हैं, जहां 22 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। साथ ही कुछ लोगों की मौत भी हो गई।
इधर, दक्षिण कश्मीर में हो रही भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। बालटाल और पहलगाम के रास्ते चल रही इस यात्रा को रोका गया है। बारिश थमने के बाद यात्रा फिर शुरू होगी। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा कारणों के चलते यह फैसला लिया गया है।
उत्तराखंड में भी मूसलाधार बारिश हो रही है। यहां भूस्खलन से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। वहीं, गंगोत्री के देवगढ़ में गोमुख फुटपाथ पुल बहने से 30-40 तीर्थयात्री फंस, जिन्हें एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू किया गया। देहरादून और हरिद्वार में दो लोग गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
#WATCH | Rudraprayag, Uttarakhand: Due to continuous heavy rains, Rudraprayag Gaurikund NH 107 is blocked in the Doliya Devi (Phata) area. Efforts are underway to open the road: Rudraprayag Police
(Video: Rudraprayag Police) pic.twitter.com/UA7i48G03A
— ANI (@ANI) July 6, 2024
बाढ़ के कारण असम में हाल सबसे ज्यादा खराब है। यहां 29 जिलों के लोग प्रभावित हुए हैं। साथ ही करीब 51 लोगों की मौत हो गई।
#WATCH | Barpeta, Assam: A large no. of people are affected due to the flood situation in Assam's Barpeta district as several villages and vegetation fields submerged in the rainwater pic.twitter.com/H2jOADmhg2
— ANI (@ANI) July 6, 2024
मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। जबकि, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 7 मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं। राजस्थान और उत्तर प्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक मानसून द्रोणिका बरकरार है। इससे हवाओं का रुख लगातार दक्षिण-पश्चिमी बने होने से प्रदेश में लगातार नमी आ रही है। शनिवार को ग्वालियर, चंबल एवं भोपाल संभाग के जिलों में शनिवार को झमाझम बारिश हो सकती है।