• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

29 जून तक पूरे देश को कवर कर लेगा मानसून, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश

गुजरात में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके बाद मानसून पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेगा और बिहार, उत्तर प्रदेश को कवर करेगा। 27-28 जून को उत्तराखं...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Wed, 26 Jun 2024 08:13:15 AM (IST)Updated Date: Wed, 26 Jun 2024 08:26:45 AM (IST)
29 जून तक पूरे देश को कवर कर लेगा मानसून, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मानसून को लेकर मौसम विभाग की भविष्‍यवाणी

HighLights

  1. अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट
  2. गुजरात कई हिस्‍सों में होगी झमाझम
  3. मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश जारी

Monsoon Update एजेंसी, नई दिल्ली। अब तक दक्षिण सहित पूर्वोत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मेहरबान मानसून को लेकर मौसम विभाग ने राहत भरी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में यानी 29 जून तक मानसून पश्चिम, पूर्वी और मध्य भारत के सभी हिस्सों को कर कर लेगा साथ पश्चिमोत्तर भारत के भी कुछ हिस्सों में मानसूनी बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक भारी से अति भारी बारिश पश्चिमी तट और पूर्वोत्तर भारत में जारी रहेगी। इसके साथ ही तमिलनाडु के घाट क्षेत्र और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी अति भारी बारिश का सिलसिला 27 जून को जारी रहेगा। हालांकि, 28 जून से बारिश में थोड़ी कमी देखने को मिलेगी और केवल मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।


गुजरात में होगी अति भारी बारिश

मध्य गुजरात पर बने चक्रीय परिसंचरण के प्रभाव में भारी से गुजरात क्षेत्र में अति भारी बारिश और सौराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश गुजरात के लगभग सभी स्थानों पर अगले दो दिन तक जारी रहेगी।

naidunia_image

ऐसी रहेगी मानसून की चाल

मौसम विभाग के अनुसार अब मानसून गुजरात के कुछ और हिस्सों को कवर करते हुए मध्य प्रदेश के भी कुछ और हिस्सों की ओर आगे बढ़ेगा। इसके बाद गुजरात, सौराष्ट्र के मुंद्रा से शुरू होकर महसाना पहुंचेगा, यहां से पूर्वी राजस्थान के उदयपुर और वहां से होते हुए पूर्वी पश्चिमी मध्य प्रदेश के शिवपुरी को कवर करेगा।

  • पिछले कुछ दिनों में हवाओं का पैटर्न बदला है
  • पश्चिम-उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बनी है ट्रफ लाइन
  • 27 जून से एक नई अल्प दबाव की रेखा बनेगी
  • पंजाब से बंगाल की खाड़ी की ओर बनेगी रेखा
  • नई अल्प दबाव की रेखा से मानसून में गति आएगी

बिहार में होगी भारी बारिश

27 जून से बिहार, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से और साथ ही उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर 27 जून से शुरू हो जाएगा। साथ ही 28 जून को भारी से अति भारी बारिश उत्तराखंड में देखने को मिल सकती है। 29 जून को उत्तरी पंजाब और हरियाणा पर भारी बारिश होगी। साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर को मानसून कवर कर लेगा। यानी एक तरह से 29 जून तक पूरे भारत को मानसून कवर कर लेगा।

naidunia_image

इन क्षेत्रों में हीटवेव की कंडीशन

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतर क्षेत्रों में तापमान नियंत्रण में है। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर और लुधियाना पर भी हमें हीट वे कमीशन देखी गई है। साथ ही बिहार के पटना और गया में भी लू चली है। लेकिन अब यहां लू की स्थिति खत्म हो जाएगा।

भारत में दर्ज सर्वाधिक तापमान

क्षेत्र तापमान
जैसलमेर (राजस्थान) 45.4 डिग्री सेल्सियस
कानपुर (उत्तर प्रदेश) 43.1 डिग्री सेल्सियस
अमृतसर (पंजाब) 42.7 डिग्री सेल्सियस
अम्बाला (हरियाणा) 41.3 डिग्री सेल्सियस
डाल्टनगंज (झारखंड) 40.6 डिग्री सेल्सियस
सीधी (मध्य प्रदेश) 40.2 डिग्री सेल्सियस