मानसून 2025
मानसून के दौरान होने वाली बारिश जल संसाधनों को नया जीवन देती है, जिससे खेती की स्थिति बेहतर होती है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।
Publish Date: Thu, 19 Jun 2025 05:19:41 PM (IST)
Updated Date: Thu, 19 Jun 2025 05:45:20 PM (IST)
Monsoon Update 2025Monsoon 2025: देश में मानसून की बारिश का दौर जारी है, जो इस बार 15 जून से संभावित थी लेकिन चार दिन की देरी से हुई। दिल्ली में हल्की बारिश के बाद अब उमस बढ़ गई है, वहीं कई राज्यों में बारिश ने किसानों को राहत दी है। उम्मीद की जा रही है कि सभी जिले सामान्य बारिश के आंकड़ों को छू पाएंगे। मध्यप्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और मंगलवार को यह 15 शहरों में सक्रिय रहा। अगले 48 घंटों में इसके और क्षेत्रों तक पहुंचने की संभावना है।
भारत में मानसून का विशेष महत्व है क्योंकि यह देश की जलवायु, कृषि उत्पादन और अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है। यही कारण है कि मानसून को भारतीय जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।