Most expensive bungalow in India: मुंबई के मालाबार इलाके में स्थित एक दो मंजिला बंगला 1001 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। इसे देश का सबसे महंगा बंगाल बताया जा रहा है। इसमें रहेंगे डीमार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani), जो देश के आठवें सबसे अमीर आदमी हैं। उनकी संपत्ति 14.5 अरब डालर बताई गई है। खास बात यह है कि इस बंगाले को बाजार भाव से कहीं ज्यादा में खरीदा गया है। कारण- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के सरकारी निवास यहां से चंद कदम की दूरी पर है। मधुकुंज नामक यह बंगला 1.4 एकड़ में स्थित है। इस भूखंड पर बने बंगले का क्षेत्रफल 61,916 वर्ग फुट है। अब तक यह संपत्ति मेहता परिवार की थी। इस बंगले में सौरभ मेहता, वर्षा मेहता और जयेश शाह का हिस्सा है। शायद इसीलिए बाजार भाव के अनुसार बंगले की कीमत 724 करोड़ रुपए होने के बावजूद सभी को संतुष्ट करने के लिए Radhakishan Damani को इसकी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ी।
छूट के बावजूद उन्हें 30 करोड़ रुपए स्टांप शुल्क
देश के इस सबसे महंगे बंगले की रजिस्ट्री 31 मार्च को हुई। स्टांप शुल्क में छूट का यह आखिरी दिन था। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना काल के दौरान संपत्तियों की खरीद-फरोख्त को गति देने के लिए स्टांप ड्यूटी सिर्फ 3 फीसद कर रखी थी। इसका लाभ उठाते हुए Radhakishan Damani और उनके भाई गोपीकिशन दमानी ने यह सौदा छूट के आखिरी दिन कर लिया। छूट के बावजूद उन्हें 30 करोड़ रुपए स्टांप शुल्क के रूप में अदा करने पड़े। बंगले की प्रति वर्ग फुट कीमत 1.60 लाख पड़ी है, जो अब तक मुंबई में हुए सौदों में सर्वाधिक बताई जा रही है।
देश की सबसे महंगी प्रॉपर्टी में ये भी शामिल