
अगरतला। दुर्गा पूजा भारत में सबसे ज्यादा खुशी के त्योहारों में से एक है। पश्चिम बंगाल में लोग इस त्योहार को उल्लास के साथ मनाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। बंगालियों के लिए समारोह को मनाने की पसंदीदा गतिविधि पंडालों को सजाना है।
लेकिन लगता है इस मामले में त्रिपुरा के लोगों ने बंगालियों को पीछे छोड़ दिया है। राजधानी अगरतला के एक पंडाल में सबसे महंगी दुर्गा मूर्ति को स्थापित किया गया है। इसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपए बताई जा रही है।
इस मूर्ति को पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना से कलाकार इंद्रजीत पोद्दार ने तैयार किया है। देवी दुर्गा की इस मूर्ति में अमेरिकन डायमंड को जड़ा गया है और इसे शहर के चतरा बंधु क्लब में स्थापित किया जाएगा।
यूज्ड मोबाइल बेच रही है अमेजन, केंद्र ने भेजा कारण बताओ नोटिस
करीब 10.5 फीट ऊंची इस सोने की मूर्ति के साथ ही सोने से सजी लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और कार्तिक की मूर्तियों को भी रखा जाएगा। मूर्ति की भव्यता और उसकी कीमत को देखते हुए सुरक्षा भी एक प्रमुख चिंता का विषय है।
ऐसे में मूर्ति बनाने वाले कलाकार के घर के बाहर पुलिस अधिकारियों ने सख्त निगरानी की व्यवस्था की है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों को भी लगाया गया है। पोद्दार ने इससे पहले साल 2014 में अगरतला के उज्जयंत महल के लिए मोती जड़ी मूर्ति बनाई थी।