
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली और छठ पर मध्यप्रदेश के रीवा, सतना और ग्वालियर की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर रेलवे ने एक दर्जन से ज्यादा सुपरफास्ट ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव किया है। नया शेड्यूल 28 अक्टूबर से लागू हो रहा है। इसमें MP से जुड़ी रीवा एक्सप्रेस और गोरखधाम एक्सप्रेस भी शामिल हैं।
12427 रीवा-आनंद विहार टर्मिनल रीवा एक्सप्रेस जो MP के रीवा से दिल्ली आती है, उसकी टाइमिंग बदल गई है। अब यह गाजियाबाद में पुराने समय 06:03 की जगह 06:18 बजे आएगी और आनंद विहार टर्मिनल 06:40 की जगह 06:55 बजे पहुंचेगी। यानी MP से आने वाले यात्री 15 मिनट देरी से पहुंचेंगे।
12556 बठिंडा-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस जो सतना और रीवा होकर जाती है, उसके कानपुर सेंट्रल के समय में बदलाव हुआ है। अब कानपुर में 02:55 की जगह 03:00 बजे आएगी।
This is to inform all concerned that due to operational reasons, Railways have decided to change the timings/Extend the services of few trains. The details are given below:- https://t.co/EeqOlXTZtw
— Northern Railway (@RailwayNorthern) October 26, 2026
12225 आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस गाजियाबाद में 06:23 की जगह 06:38 बजे और दिल्ली जंक्शन 07:05 की जगह 07:25 बजे पहुंचेगी। 01.01.2027 से इसका नंबर बदलकर दिल्ली से 14026 और आजमगढ़ से 14025 हो जाएगा।
हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 12381 और 12303 अब नई दिल्ली के बाद शकूरबस्ती तक जाएगी। नई दिल्ली में 06:20 बजे आकर 06:45 बजे निकलेगी और 07:20 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में 12382 और 12304 पूर्वा एक्सप्रेस शकूरबस्ती से 16:35 बजे चलेगी और नई दिल्ली से 17:40 बजे हावड़ा के लिए रवाना होगी। यह बदलाव 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर से लागू होगा।