• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुसलमानों की उपेक्षा बहुत होती थी, मुलायम सिंह

लखनऊ में शनिवार को एसपी ने समाजवादी रथ यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा...

By Edited By:
Publish Date: Sat, 10 Sep 2016 06:13:29 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Sep 2016 07:34:06 PM (IST)
मुसलमानों की उपेक्षा बहुत होती थी, मुलायम सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से सपा की सरकार बनाने के लिए सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कमर कस ली है। लखनऊ में शनिवार को एसपी ने समाजवादी रथ यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने रथ को झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मुसलमानों की उपेक्षा बहुत होती थी। वो बहुत पिछड़े हुए थे, लेकिन मैंने सबसे पहले, सबसे ज़्यादा नौकरी देने का काम किया। हर थाने में मुसलमान सिपाही की पोस्टिंग के लिए सीएम को पत्र लिखा। फौरन उनकी पोस्टिंग हुई।


आज भी मुसलमान सबसे पिछड़ा है। मुलायम सिंह ने कहा कि लखनऊ के मुसलमानों की वजह से पूरे दुनिया में चिकन की साड़ी लोग पहनते हैं। समाजवादी पार्टी ने हर जगह हर क्षेत्र काम किया है।

अखिलेश यादव काम देंगे या नौकरी देंगे

नौजवानों की वजह से सपा की सरकार बनी थी और आज फिर आप संकल्प लेकर जाओगे, तो फिर सरकार बनेगी। सभी लोग ईमानदारी से कहो कि सरकार बनाओगे। उन्होंने कहा कि मैं कहता हूं कि अबकी बार हमारी सरकार बनेगी, तो कोई नौजवान ख़ाली नहीं रहेगा। युवाओं को या तो नौकरी मिलेगी या काम मिलेगा।

मैं हमेशा कहता हूं कि मीटिंग में लड़कियां और महिलाएं आगें रहेंगी, लेकिन यहां धक्का खा रही हैं। यह पहली बार देख रहा हूं। इस सरकार में नौजवानों को सम्मान मिला है, लेकिन अगली बार सरकार में कोई नहीं बचेगा।

मीडिया से की अपील

मीडिया से अपील है कि हमारी तरफ़दारी न करें, लेकिन हम और हमारे नेता जो बोल रहे हैं वहीं लिख दें। अगर कोई गलती करते हैं, तो आलोचना कर सकते हैं। हम सुधरेंगे, मैं सबसे कहता हूं कि अगर पत्रकार किसी नीति के बारे में कुछ लिखता है, तो उसको आप सुधार कर पत्रकार को बताएं।

मुझे आशा है कि नौजवान अच्छा आचरण करेंगे। अगर कोई नाराज है, तो उसको समझाइए। बताइए कि सरकार ने क्या क्या काम किया है।

सिंचाई, दवाई और पढ़ाई मुफ्त किया

सपा सुप्रीमो ने कहा कि गंभीर रोगों के लिए यूपी सरकार पैसा देती है। पूरे देश में हमारी सरकार सबसे बेहतर है। कोई भी कमेटी हो, उसमें महिलाओं को होना चाहिए। दलित हो, मुसलमान हो, स्वर्ण हो या ओबीसी, किसी में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुसलमान हमारी पार्टी के खिलाफ नहीं है, वो दूसरे पार्टी में रह कर भी हमारे साथ हैं।

अयोध्या में जिन्होंने कानूना तोड़ा उन पर करवाई की। हमने उन्हें नहीं मरवाया, बल्कि कानून की लाज रखी। उस समय 70 फीसद मुसलमान हमसे जुड़ा़।

कानून की लाज बचाने के लिए चलवाई गोली

लोगों ने मस्जिद गिरा कर नारे लगाए, सुरक्षा व्यवस्था में लगे लोगों ने कानून की लाज बचाने के लिए गोली चलाई। दलित, मुसलमान और महिलाओं को सभी कमेटियों में ज़्यादा से ज्यादा जोड़ें। बेटियां हाथ उठाएं कि दुबारा सरकार बनाएंगी। इस दौरान एक लड़की ने हाथ नहीं उठाया, तो मुलायम सिंह ने उससे हाथ उठवाया। कहा, हां अब सरकार हमारी बनेगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।