• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monsoon Rains 2024: महाराष्ट्र, असम, उत्तराखंड में हाहाकार… 6 घंटे में 300 MM बारिश से मुंबई बनी ‘समंदर’

महाराष्ट्र में जमकर बरस रहे मेघ लोगों के लिए समस्या खड़ी कर रहे हैं। रातभर से जारी भारी बारिश के कारण हुए जलजमाव से गाड़ियां फंस गईं। साथ ही लोगों के ...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Mon, 08 Jul 2024 08:12:17 AM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jul 2024 02:47:41 PM (IST)
Monsoon Rains 2024: महाराष्ट्र, असम, उत्तराखंड में हाहाकार… 6 घंटे में 300 MM बारिश से मुंबई बनी ‘समंदर’
बारिश के कारण मुंबई की सड़कें और रेल की पटरियां जलमग्‍न हो गईं।

HighLights

  1. देश के कई हिस्‍सों में जारी भारी बारिश
  2. असम में बाढ़ से 23 लाख लोग प्रभावित
  3. उत्‍तर प्रदेश में कई गांंवों से कटा संपर्क

Mumbai Rains 2024 नई दिल्ली, मुंबई। मुंबई में जारी भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्‍त व्‍य‍स्‍त हो गया है। कई ट्रेनें प्रभावित हुई, तो वहीं सड़कें जलमग्‍न हो गई। देशभर के कुछ राज्‍यों में लगभग यही हाल है। उत्तर प्रदेश, उत्‍तराखंड और असम में भारी बारिश के कारण लोगों के सामने समस्या पैदा हो गई है।

उत्तर प्रदेश के बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर में बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भरा है। कई बिजली उपकेद्रों में पानी भरने से लाइट भी नहीं आ रही है। उत्तराखंड में बारिश की वजह से जहां कुछ स्‍थानों पर भूस्‍खलन की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं, असम में बाढ़ की वजह से लाखों लोगों का जनजीवन पटरी से उतर गया है।


मुंबई में लोकल ट्रेन हुई बाधित

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मुंबई उपनगरीय और हार्बर लाइन पर भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया। इससे स्टेशन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कुर्ला-विक्रोली और भांडुप से गुजरने वाली कई ट्रेंन प्रभावित हुई हैं। दरअसल, मुंबई में ट्रेन की पटरियां जलमग्न होने से लोकल ट्रेन नहीं चल पा रही हैं।

#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: शहर में भारी बारिश के कारण विद्याविहार रेलवे स्टेशन पर जलभराव देखने को मिला। pic.twitter.com/faQGUSmzDs

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2024

रेलवे विभाग के अनुसार, भारी बारिश के कारण मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सायन, भांडुप और नाहुर स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हैं। बारिश का पानी पटरियों के ऊपर था इसलिए ट्रेनों को लगभग एक घंटे तक रोका गया, अब पानी थोड़ा कम हुआ है इसलिए ट्रेनें फिर से शुरू हो रही हैं, लेकिन सेवाएं अभी भी प्रभावित हैं।

#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण ट्रेन की पटरियों पर जलभराव देखा गया।

वीडियो दादर रेलवे स्टेशन से है। pic.twitter.com/OnKupMOXB5

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2024

इन क्षेत्रों में हुआ जलजमाव

मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव देखा गया। इसके साथ ही परेल, वर्ली सहित किंग सर्कल क्षेत्र में भी सड़कें जलमग्न हो गई, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ क्षेत्रों में पेड़ गिरने से सड़कें ब्‍लॉक हो गई, जिससे आवागमन बाधित हुआ।

#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव देखा गया। पानी के बीच कई गाड़ियां बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

(वीडियो किंग्स सर्किल क्षेत्र से है।) pic.twitter.com/LnruGHG9Te

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2024

उत्तराखंड में भी बारिश बनी समस्‍या

उत्तराखंड में भी भारी बारिश मुसीबत का सबब बनती जा रही है। देहरादून में हुई भारी बारिश के साथ जलभराव की स्थिति देखने को मिली। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग के कुछ क्षेत्रों में अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताया है।

#WATCH | Uttarakhand | SDRF rescued people trapped in the Jagpura flood in Champawat late at night amid heavy rains: SDRF

(Source: SDRF Uttarakhand Police) pic.twitter.com/ZVmTRz1Z1a

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 8, 2024

भूस्खलन से 142 से ज्यादा रास्ते बंद

उत्‍तराखंड में बारिश के साथ साथ कुछ स्‍थानों पर भूस्‍खलन की घटनाएं भी सामने आईं हैं। इससे बदरीनाथ हाईवे समेत 142 मार्ग बंद हो गए हैं। हालांकि, सरकार ने इसमें से 89 मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया है, लेकिन 109 मार्ग अब भी ब्‍लॉक है।

खतरे के निशान से ऊपर हैं नदियां

राज्‍य में पिथौरागढ़ के धारचूला में काली नदी खतरे के निशान से 0.90 मीटर ऊपर बह रही है। इसके साथ ही रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदी भी खतरे के निशान से ऊपर है। चमोली में अलकनंदा पिंडर, धौली गंगा, नंदाकिनी नदी की भी यही स्थिति है।

असम में 23 लाख लोग हुए प्रभावित

असम में भी बाढ़ से हालत खराब है। यहां बाढ़ से 28 जिलों के 23 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 66 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। 3,446 गांवों में जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त है। साथ ही 68,432.75 हेक्टेयर में लगी फसल को भी नुकसान पहुंचा है।

असम में 53,689 लोगों को 269 राहत शिविर में भेजा गया है। साथ ही 3,15,520 गैर-राहत शिविर के कैदियों को राहत सामग्री प्रदान की गई है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन सहित कई एजेंसियां ​​राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

इन राज्‍यों में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान

  • पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 11 जुलाई तक भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है।
  • नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में आज भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।
  • असम व मेघालय में 8-9 जुलाई को भारी से अति भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
  • IMD ने बिहार में 9 से 11 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।
  • मध्य महाराष्ट्र में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।
  • अरुणाचल प्रदेश में 10 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावा है।

उत्तर प्रदेश में भी हालत खराब

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर में एक दर्जन से ज्यादा बिजली उपकेंद्र जलमग्‍न हो गए, तो वहीं पीलीभीत में दर्जनों मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। वनबसा बैराज से पानी छोड़ने के बाद कई गांवों से संपर्क कट गया है। बदायूं में गंगा नदी उफान पर है।

यूपी के इन स्‍थानों पर हुई सर्वाधिक बारिश

स्टेशन बारिश (सेमी में)
बलरामपुर 11
धौरहरा (खीरी) 11
कैसरगंज (बहराइच) 11
खीरी लखीमपुर (खीरी) 10
इकौना (श्रावस्ती) 9
मलिहाबाद (लखनऊ) 9
इकौना (श्रावस्ती) 9
फरेन्दा (महराजगंज) 9
बलिया (बलिया) 8
डुमेरियागंज (सिद्धार्थनगर) 8