• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगाल में आजादी के बाद से तीन गुना जिले हुए मुस्लिम बहुल, केंद्रीय मंत्री ने कहा- घुसपैठिए चिंता का विषय

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के बयान का समर्थन कर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बंगाल की डेमोग्राफी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह बायोलॉजि...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 20 Jul 2024 10:26:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jul 2024 10:26:04 PM (IST)
बंगाल में आजादी के बाद से तीन गुना जिले हुए मुस्लिम बहुल, केंद्रीय मंत्री ने कहा- घुसपैठिए चिंता का विषय
हिमंत बिस्वा सरमा के बयान का केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री और बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने डेमोग्राफी पर जताई चिंता।
  2. कहा- बंगाल में भी हालात चिंताजनक, सीएम हिमंत का बयान सही।
  3. मजूमदार बोले- घुसपैठिए बदल रहे बंगाल की डेमोग्राफी।

एजेंसी, कोलकाता। बंगाल भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के डेमोग्राफी में हुए बदलाव का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि असम में बायोलॉजिकल तरीके से डेमोग्राफी बदलाव नहीं हुआ है। यह घुसपैठ का नतीजा है। मैं असम के मुख्यमंत्री की बात से सहमत हूं।

उन्होंने कहा कि बंगाल की भी स्थिति लगभग यही है। घुसपैठ कर यहां की डेमोग्राफी में बदलाव किया गया है। यह काफी चिंता का विषय है।

बायोलॉजिकल तरीके से नहीं बढ़ी रही आबादी

मजूमदार ने कहा कि इस तरह का हाल केवल असम तक सीमित नहीं है। पूरे पूर्वी भारत में इस तरह की स्थिति देखी जा सकती है। सीमा से सटे राज्यों में स्वतंत्रता के 70 से 75 सालों में स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। यह आबादी बायोलॉजिकल तरीके से नहीं बढ़ रही है। बालॉजिकल तरीके से आबादी बढ़ना इतना चिंता विषय नहीं होता, क्योंकि यहां बच्चे होते और वह भारत के ही नागरिक होते। यह बाहर से आए हुए लोग हैं।


देश के बाहर बैठे लोग कर रहे साजिश

मजूमदार ने कहा कि डेमोग्राफी में बदलाव योजनाबद्ध तरीके से हो रहा है। यह एक सोची समझी साजिश है, जिससे देश को खतरा है। देश के बाहर बैठे लोग इस तरह का काम कर रहे हैं। सुकांत ने बंगाल की स्थिति पर बात करते हुए कहा कि देश आजाद हुआ था तब बंगाल में मुस्लिम बहुल जिले सिर्फ तीन थे। अब यह बढ़कर नौ हो गए हैं। यह तीन गुना तेजी से बढ़े हैं। यह प्राकृतिक तरीके से नहीं हो सकता है।