
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव खोजा नंगला में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पहुंची पुलिस पर ही ग्र्रामीणों ने पथराव व फायरिग कर दी। पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से नामजद सहित 60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शुक्रवार को गांव खोजा नंगला में मामूली कहासुनी को लेकर ग्राम प्रधान बाबर व फुरकान पक्ष में झगड़ा हो गया था। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और पथराव किया गया था। कई राउंड फायरिंग भी हुई थी। सूचना पर पहुंची छपार पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के लोग भाग गए थे। देर रात दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। पथराव व फायरिग शुरू हो गई। यहां पुलिस दोबारा पहुंची तो उस पर भी पथराव व फायरिग हुई। पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। इसके बाद ग्राम प्रधान बाबर पक्ष के कैसर, अमीर आजम, मुजम्मिल, सलमान सहित 13 नामजद व 15 अज्ञात, फुरकान पक्ष के जावेद, फैजल, तमरेज सहित 12 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध दरोगा जसबीर सिह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया।