
नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण को ऑनलाइन शॉपिंग करते दिखाने वाली एक वेबसाइट का ग्राफिक्स विवादों में फंस गया है। ग्राफिक्स में दिखाया गया है कि द्रौपदी को चीरहरण से बचाने के लिए श्रीकृष्ण मिंत्रा से साड़ियां खरीद रहे हैं।
स्कॉल ड्रॉल नाम की वेबसाइट ने फरवरी में एक आर्टवर्क रिलीज किया था। इस पर सोशल मीडिया में लोगों का गुस्सा भड़क गया। ग्राफिक्स में मिंत्रा का जिक्र होने के कारण यूजर्स ने मिंत्रा पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उसका बॉयकॉट करने की अपील की।
ऑनलाइन रेल टिकट पर 92 पैसे में 10 लाख रुपए का बीमा
देखते ही देखते शुक्रवार को #BoycottMyntra टि्वटर पर ट्रेंड करने लगा। विवाद बढ़ता देखकर स्कॉलड्रॉल वेबसाइट ने ग्राफिक्स की जिम्मेदारी ली और साफ किया कि इससे मिंत्रा का कोई लेना देना नहीं है।
बिहार में शराबबंदी के बीच भाजपा विधायक का भाई शराब पीते गिरफ्तार
कंपनी ने कहा कि वह ग्राफिक्स को हटा रही है। उसका मकसद किसी की भावनाएं आहत करने का नहीं था। इसके बाद मिंत्रा ने भी खुद को पूरे विवाद से अलग करते हुए ट्वीट किया। हालांकि, इसके बाद भी यूजर्स का गुस्सा शांत नहीं हआ।

कुछ यूजर्स ने लिखा कि मजाक उड़ाने के लिए हिंदू देवी-देवता ही मिलते हैं। हम मिंत्रा का बॉयकॉट करते हैं। स्कॉलड्रॉल वेबसाइट के खिलाफ कारवाई होनी चाहिए।
