
गोवा। ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट सहित कई विकास से जुड़ी परियोजना का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को गोवा में थे। उनके स्वागत के लिए गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर सहित पूर्व गोवा सीम और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी मौजूद थे। उनके इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसका कारण है मुख्यमंत्री पारसेकर।
इस वीडियो में स्टेज पर पीएम का स्वागत करने के बाद पारसेकर हाथ जोड़कर नमस्कार करते हैं और मोदी जैसे ही अपनी सीट पर बैठने के लिए आगे बढ़ते हैं, वे उनकी बगल वाली सीट पर बैठ जाते है। मजेदार बात तो यह है कि वे पूरे समय मोदी की तरफ मुंह करते हुए हाथ जोड़कर बैठे उन्हें ताकते रहते हैं। वहीं मोदी का ध्यान उन पर जरा भी नहीं। मोदी ने जैसे ही अपने गार्ड से पानी मांगा तो पारसेकर पानी देने के लिए खुद हाथ आगे बढ़ाते हैं।
रोने लगा कतार में परिवार, कहा 'बर्थ डे केक के लिए भी नहीं पैसा'
लोगों ने सोशल मीडिया पर पारसेकर का व्यवहार चापलूसी और गुलामी भरा बताया तो कुछ ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रतिनिधि को इस तरह नजरअंदाज करना अच्छा नहीं है।
किसी ने यह भी कमेंट किया कि गोवा के मुख्यमंत्री को अपना आदर-सम्मान रखना चाहिए। इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है।
Our Goa CM or ....? @AAPGoa I don't know who made the video but ..... pic.twitter.com/tlWiviSDPd
— Ashok Naik (@ashoknk12) November 14, 2016