• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

First National Space Day 2024: चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का पहला साल, देखें थीम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

Chandrayaan-3 National Space Day: भारत 23 अगस्त को अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाएगा, जो चंद्रयान-3 मिशन की सफलता की सालगिरह है। इस साल की थीम ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 22 Aug 2024 06:37:47 PM (IST)Updated Date: Thu, 22 Aug 2024 10:52:02 PM (IST)
First National Space Day 2024: चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का पहला साल, देखें थीम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
भारत पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने को तैयार।- प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. 23 अगस्त 2024 को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा।
  2. उद्घाटन समारोह नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा।
  3. यह दिन अंतरिक्ष विज्ञान और प्रोद्योगिकी के महत्व को दर्शाता है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Chandrayaan-3 National Space Day 2024: भारत शुक्रवार (23 अगस्त, 2024) को अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने के लिए तैयार है। यह विशेष दिन चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता के बाद देश की अंतरिक्ष यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

पिछले साल इसी दिन भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास उतरने वाला पहला देश बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का सम्मान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र ने हर साल 23 अगस्त को 'नेशनल स्पेस डे' मनाने की घोषणा की है। आइए आपको बताते हैं कि पहले स्पेस डे की थीम, महत्व और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे।


नेशनल स्पेस डे 2024 तिथि National Space Day Date

नेशनल स्पेस डे क उद्घाटन समारोह 23 अगस्त, 2024 को मनाया जाएगा। चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया था। शिव शक्ति प्वाइंट के नाम से मशहूर लैंडिंग स्थल स्पेस साइंस में देश के योगदान को दर्शाता है।

नेशनल स्पेड डे 2024 थीम और समारोह National Space Day Theme

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024 की थीम 'चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा' है। 23 से 24 अगस्त को नई दिल्ली के भारत मंडपम में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव में हाई-प्रोफाइल इवेंट, आकर्षक प्रदर्शनियां और भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों के बारे में महत्वपूर्ण घोषणाएं शामिल होंगी।

बच्चों को शिक्षित करने और अंतरिक्ष के बारे में प्रोत्साहित करने के लिए देशभर के स्कूलों में शैक्षिक कार्यक्रम, कार्यशालाएं और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। नेशनल स्पेस डे भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों का उत्सव है।

साथ ही देश के अंतरिक्ष अन्वेषण इतिहास में महत्वपूर्ण मोड़ है। इस उत्सव का उद्देश्य भावी पीढ़ियों को प्रेरित करना, अंतरिक्ष अनुसंधान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसरो के योगदान का सम्मान करना है।

नेशनल स्पेड डे 2024 का महत्व

  • अंतरिक्ष विज्ञान और प्रोद्योगिकी में करियर बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित करना।
  • अंतरिक्ष अन्वेषण के महत्व और दैनिक जीवन पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
  • संचार, मौसम पूर्वानुमान, नेविगेशन और आपदा प्रबंधन में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लाभों पर प्रकाश डालना।
  • इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की लगन और मेहनत को नमन, जिन्होंने भारत को स्पेस रिचर्स के क्षेत्र में प्रमुख स्थान दिलाया है।

कब और कहां देखें नेशनल स्पेड डे कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग National Space Day Event Live Streaming

नेशनल स्पेस डे को विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसरो के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ डीडी न्यूज पर कार्यक्रम को देखा जा सकता है। लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें।