• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एनडीए की बैठक में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, कहा- राजनीतिक स्वार्थ के लिए ये लोग साथ आए

NDA Meeting: नई दिल्ली में एनडीए की बैठक हुई। मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 18 Jul 2023 05:42:56 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Jul 2023 09:42:54 PM (IST)
एनडीए की बैठक में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, कहा- राजनीतिक स्वार्थ के लिए ये लोग साथ आए
NDA Meeting: INDIA से मुकाबला करने एनडीए की बैठक

नई दिल्ली। NDA Meeting Delhi: नई दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की बैठक हुई। इस मीटिंग में 38 पार्टियां शामिल हुई हैं। बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनडीए अटल जी की एक विरासत है जो हमें जोड़े हुए है। एनडीए के निर्माण में आडवाणी जी ने बहुत अहम भूमिका निभाई थी। वो आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, 'एनडीए गठन के 25 साल पूरे हुए हैं। ये पचीस साल देश की प्रगति को गति देने और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के रहे हैं।'

राजनीति में शत्रुता नहीं होती

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजनीति में प्रतिस्पर्धा हो सकती है, लेकिन शत्रुता नहीं होती। आज विपक्ष ने अपनी एक पहचान बना ली है। हमें गाली देना और नीचा दिखाना। यह एनडीए की सरकार है। जिसने प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न, मुलायम सिंह यादव, शरद पवार, गुलाम नबी आजाद जैसे नेताओं को पद्म सम्मान दिया।


हमने सकारात्मक राजनीति की

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम विपक्ष में थे। तब हमने सकारात्मक रां जनीति की। हमने विपक्ष में रहकर सरकार का विरोध किया। उनके घोटालों को सामने लाए, लेकिन जनादेश का अपमान नहीं किया और विदेशी ताकतों से मदद नहीं मांगी।

पीएम मोदी ने कहा, 'जब गठबंधन सत्ता की मजबूरी से होता है। जब गठबंधन भ्रष्टाचार, परिवारवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद के इरादे से हो तो देश को नुकसान पहुंचाता है।'

पीएम मोदी ने बताया एनडीए का मतलब

प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए का मतलब N- न्यू इंडिया, D- विकसित राष्ट्र, A- लोगों की आकांक्षा बताया है। आज युवा, महिलाओं, मध्यम वर्ग और वंचितों को एनडीए पर भरोसा है। पीएम ने कहा, 'हम आने वाली पीड़ियों के भविष्य को सुरक्षित बना रहे हैं। हम विकास कर रहें हैं और विरासत को सहेज रहे हैं। हमारी नीयत साफ, नीति स्पष्ट और निर्णय ठोस है।'