यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नेपाल में भूकंप, गुरमीत राम रहीम से रहम की पुकार
भारत में चर्चित डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम के भक्तों ने अपने बाबा से रहम की गुहार लगाई है।
By Edited By:
Publish Date: Tue, 12 May 2015 05:30:12 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 May 2015 05:33:30 PM (IST)

मल्टीमीडिया डेस्क। नेपाल 25 अप्रैल 2015 को आए भूकंप से उबरा भी नहीं था कि एक बार फिर धरती ने उसे दहला दिया है। इस बार भी भूकंप के झटके भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए हैं।
इसे कुदरती कहर मानकर लोगों ने दुआओं का सहारा लेना शुरू किया है। वहीं भारत में चर्चित डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम के भक्तों ने अपने बाबा से रहम की गुहार लगाई है। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों का मानना है कि यदि उनके बाबा चाहें तो इस कुदरती आपदा से दुनिया और लोगों को बचा सकते हैं।
बाबा के भक्तों के ट्वीट्स की वजह से ट्विटर पर #MSGPlsSaveTheEarth (मैसेंजर ऑफ गॉड कृपया पृथ्वी को बचाइए) का ट्रेंड बन गया है। सैकड़ों की तादात में अनुयायी इस हैशटैग का प्रयोग करते हुए बाबा से दुनिया को बचाने की गुहार लगा रहे हैं। क्या आपको लगता है कि ऐसा संभव है।
आइए पढ़ते हैं कुछ प्रमुख ट्वीट्स:
- @Gurmeetramrahim #MSGPlsSaveTheEarth जब आपसा जहॉ मे कोई दूसरा नही..आप खुद ही खुदा हो कहीं ऐसा तो नही ?क्यों राज बना रखा है जो बताते नही ?"
- @Gurmeetramrahim हे मालिक! तुझे लाज है, अब बहुत हो गया, तु दया, मेहर, रहमत कर #MSGPlsSaveTheEarth"
- @kash_insan कर देंगे सब चेहरे पे हसी संत @Gurmeetramrahim जी इस बात को ध्यान में रखना #MSGPlsSaveTheEarth
- @HarshdeepI सुनामी, बाढ़, सूखा, भूकंप, कोई भी कुदरती आफत हैं, ज़रूरतमंदों की मदद करना, यह आपकी आदत हैं. St. @Gurmeetramrahim ji #MSGPlsSaveTheEarth
- @blocksangrur @Gurmeetramrahim #MSGplsSavetheEarth पापा जी रहमत करो जी।जो ये भूकम्प बार बार आ रहा है इस से लोग बहुत परेशान है।
- @dkritesh6 @Gurmeetramrahim #MSGPlsSaveTheEarth जब आपसा जहॉ मे कोई दूसरा नही..आप खुद ही खुदा हो कहीं ऐसा तो नही ?क्यों राज बना रखा है जो बताते नही?