गुमनामी बाबा नहीं थे नेताजी: राजश्री
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बहन की पौत्री राजश्री का दावा, गुमनामी बाबा नेताजी को मानते थे आदर्श।
By
Edited By:
Publish Date: Sun, 24 Jan 2016 10:05:56 PM (IST)
Updated Date: Sun, 24 Jan 2016 10:06:58 PM (IST)
मुरादाबाद। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बहन की पौत्री राजश्री ने दावा किया कि गुमनामी बाबा नेताजी नहीं थे, लेकिन उन्हें नेताजी के बारे में पूरी जानकारी थी और वह नेताजी को आदर्श मानते थे। रविवार को देहरादून से लौटते समय कुछ देर के लिए राजश्री सेनानी भवन पहुंचीं।
स्वंतत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारियों व अन्य गणमान्य को जब पता चला तो उन्होंने स्वागत कर सम्मानित किया। इस मौके पर राजश्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने नेताजी से जुड़ी सौ फाइलों को सार्वजनिक कर जनभावना का सम्मान किया है। देश की जनता नेताजी की रहस्यमयी मौत के बारे में जानने की इच्छुक है। अभी रहस्य को उजागर करने के लिए कुछ और फाइलें सामने आएंगी।
उन्होंने कहा कि नेताजी पर अभी भी युद्ध अपराधी का आरोप कायम है। इस आरोप को खत्म करने के लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है। नेताजी का परिवार देश की जनता के साथ मिलकर उन्हें युद्ध अपराधी के आरोप से मुक्त कराने को अभियान चलाएगा।