
नई दिल्ली। उरी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ जिस एक्शन की उम्मीद पूरा देश कर रहा था, उसे गुरुवार अल सुबह अंजाम दे दिया गया है। बुधवार देर रात भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सीमा में घुसकर आतंक के अड्डों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के बाद से अगले 48 घंटे अहम बताए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले की जानकारी देने और चर्चा करने के लिए शाम चार बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सेना को चौंकन्ना रहने के लिए कहा गया है। सीमा के दोनों तरफ तनाव बढ़ने लगा है।
पंजाब में जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। लोगों से कहा गया है कि वे बॉर्डर की तरफ न जाएं। अटारी बॉर्डर पर होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी भी गुरुवार को नहीं होगी।
भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीएमओ रणबीर सिंह ने यह बात बताई। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए हमले के लिए तैयार आतंकियों को मार गिराया है।
भारत ने पाक में की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक पीएम ने की निंदा
उन्होंने बताया कि कल रात हमें विश्वस्त और महत्वपूर्ण सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी पाक सीमा में बने लॉन्च पैड पर मौजूद थे और घुसपैठ के लिए तैयार थे। सूचना थी कि वो भारत के महत्वपूर्ण स्थानों पर हमले कर सकते हैं।
पाकिस्तान के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट द्वारा दी गई सूचना के अनुसार भारत ने यह हमला भिंबर, हॉटस्प्रिंग, केल और लीपा सेक्टर में किया है।
ओला ड्राइवर ने बंद दरवाजे में महिला को सिगरेट पीने के लिए किया मजबूर