• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

9 चुनावी ट्रस्ट ने चार साल में पार्टियों को दिए 637 करोड़ रुपए

नौ चुनावी ट्रस्टों ने वर्ष 2013-14 से 2016-17 के बीच यानी चार सालों के दौरान राजनीतिक दलों को 637.54 करोड़ रुपए का चंदा दिया है।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 30 Jan 2018 07:28:14 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jan 2018 09:56:25 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
9 चुनावी ट्रस्ट ने चार साल में पार्टियों को दिए 637 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। नौ चुनावी ट्रस्टों ने वर्ष 2013-14 से 2016-17 के बीच यानी चार सालों के दौरान राजनीतिक दलों को 637.54 करोड़ रुपए का चंदा दिया है। इसमें भाजपा को सबसे अधिक 488.94 करोड़ रुपए और कांग्रेस को 86.65 करोड़ रुपए मिले।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।रिपोर्ट के मुताबिक चुनावी ट्रस्टों की ओर से दिए गए कुल चंदे का 92.30 प्रतिशत यानी 588.44 करोड़ रुपए पांच राष्ट्रीय पार्टियों को मिले। जबकि 16 क्षेत्रीय दलों को सिर्फ 7.70 प्रतिशत यानी 49.09 करोड़ रुपए ही मिले।


रिपोर्ट के अनुसार भाजपा और कांग्रेस ही ऐसी राजनीतिक पार्टियां रहीं जिन्हें हर वित्त वर्ष में चुनावी ट्रस्टों की ओर से चंदा मिला है।यह रही चुनावी ट्रस्टों की स्थिति रिपोर्ट में कहा गया है कि नौ पंजीकृत चुनावी ट्रस्टों में से सिर्फ दो प्रूडेंट और समाज चुनावी ट्रस्ट ने ही दो से अधिक बार चंदा दिया है।

21 पंजीकृत चुनावी ट्रस्टों में से 14 ने चुनाव आयोग को अपने पंजीयन से ही अपने चंदे की नियमित जानकारी दी है। इनमें सत्या/प्रूडेंट चुनावी ट्रस्ट और जनहित चुनावी ट्रस्ट ही ऐसे रहे जिन्होंने सभी चार सालों के चंदे का ब्योरा चुनाव आयोग को पेश किया है।

सत्या ने वर्ष 2016-17 के दौरान अपना नाम बदलकर प्रूडेंट चुनावी ट्रस्ट कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक 11 ऐसे ट्रस्ट हैं जिन्होंने घोषित किया कि उन्हें कोई चंदा नहीं मिला या अपनी जानकारी आयोग को नहीं दी है। कल्याण चुनावी ट्रस्ट ने पंजीयन से अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं पेश की।

क्या हैं चुनावी ट्रस्ट

राजनीतिक दलों और कंपनियों के बीच चंदे के लेन-देन में पारदर्शिता लाने के लिए वर्ष 2013 में सरकार ने कंपनियों को चुनावी ट्रस्ट बनाने की अनुमति दी। इन्हें केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) पंजीयन कराना अनिवार्य है।

सीबीडीटी के नियम के तहत जो भी कंपनी चुनावी ट्रस्ट बनाएगी वह अपने-अपने चुनावी ट्रस्ट और शेयरधारकों के योगदान के बारे में पूरी जानकारी चुनाव आयोग के पास जमा कराएगी। नियमों के मुताबिक चुनावी ट्रस्टों को हर वित्त वर्ष में अपनी कुल आय का 95 प्रतिशत पंजीकृत राजनीतिक दलों को चंदे के रूप में देना होता है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।