• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nipah Virus Alert: केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस से हुई दो मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने की पुष्टि

Nipah Virus Alert: केरल में दो लोगों की मौत के बाद जांच के लिए पुणे भेजे गए थे सैंपल, जांच में निपाह वायरस मिला।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 12 Sep 2023 08:30:05 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 Sep 2023 10:49:54 PM (IST)
Nipah Virus Alert: केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस से हुई दो मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने की पुष्टि
केरल में निपाह वायरस।

HighLights

  1. दोनों में निपाह वायरस के लक्षण देखे गए थे।
  2. जांच के लिए केरल से पुणे भेजे गए थे सैंपल।
  3. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कर दी पुष्टि।

Nipah Virus Alert: नई दिल्ली। केरल के कोझिकोड जिले में दो लोगों की मौत निपाह वायरल से हुई है। इसकी पुष्टि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कर दी है। दोनों में निपाह वायरस के लक्षण देखे गए थे और जांच के लिए इनके सैंपल पुणे लैंब भेजे गए थे। जांच में इनकी मौत निपाह वायरस से होने की बात सामने आई है।

यह है निपाह वायरस

निपाह वायरस जानवरों से इंसानों में फैलता है, इसे यूनोटिक वायरस भी कहते हैं। चमगादड़, बिल्ली, कु्त्ते, घोड़े, बकरी और सूअर से इंसानों में इसके फैलने की आशंका बनी रहती है। यह वायरस सबसे ज्यादा फ्रूट बेट्स में पाया जाता है। संक्रमित जानवर की लार, पेशाब, मल और खून के संपर्क में आने से यह इंसानों में फैलता है।


naidunia_image

इन देशों में निपाह का प्रकोप सबसे ज्यादा

अब एक निपाह के सबसे ज्यादा मामले एशियाई देशों से ही सामने आए हैं। इनमें भारत के साथ थाईलैंड, फिलीपींस, कंबोडिया, सिंगापुर, मलेशिया और बांग्लादेश शामिल हैं। 1999 में पहली बार इस वायरस की खोज हुई थी, जब सिंगापुर और मलेशिया में इससे 100 लोगों की जान चली गई थी।

यह हैं निपाह वायरस के लक्षण

निपाह वायरस 4 से लेकर 14 दिन में मनुष्य के शरीर पर अपना असर दिखाने लगता है। इसमें सांस लेने में तकलीफ, खांसी और बुखार के साथ सिरदर्द जैसी परेशानी होती है। इसके बाद यह दिमाग तक फैल जाता है जिससे मौत का खतरा होता है। इसके साथ मरीज के बेहोश होने, बोलने में परेशानी और दौरे पड़ना भी इसका लक्षण माना गया है।

निपाह वायरस का यह है इलाज

निपाह वायरस के मरीजों को बार-बार पानी पिलाया जाता है। इसके साथ ही डाक्टरी सलाह पर इबुप्रोफेन और एसिटामिनोफेन दवा दी जाती है। सांस लेने में आ रही कठिनाई के इलाज के लिए इन्हेलर या नेब्युलाइजर का उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही एंटीसीजर दवाएं भी मरीजों को दी जाती है।

#WATCH निपाह वायरस से दो लोगों की मृत्यु हुई है, इसकी पुष्टि की जा चुकी है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

केरल के कोझिकोड जिले में दो लोगों की निपाह वायरस से मृत्यु हुई है। pic.twitter.com/StA4R8I2lH

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2023