• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में लगाई फांसी! चाय की दुकान में फंदे पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

देशभर में चर्चित निठारी कांड के आरोपित रहे सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 01:51:10 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 01:51:33 PM (IST)
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में लगाई फांसी! चाय की दुकान में फंदे पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

HighLights

  1. चाय की दुकान में फंदे पर लटका मिला शव
  2. कुछ महीनों से हरिद्वार में रह रहा था
  3. सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

डिजिटल डेस्क, हरिद्वार। देशभर में चर्चित निठारी कांड के आरोपित रहे सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह पिछले कुछ समय से हरिद्वार में चाय की दुकान चला रहा था। उसका शव दुकान के अंदर रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अल्मोड़ा निवासी सुरेंद्र कोली के स्वजन को भी घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।


चाय की दुकान में फंदे पर लटका मिला शव

शहर कोतवाली की सप्त ऋषि पुलिस चौकी को सूचना मिली थी कि सप्त सरोवर रोड पर लालमाता मंदिर के सामने स्थित चाय की दुकान में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान ग्राम मंगरुखाल, भिकियासैंण, अल्मोड़ा निवासी सुरेंद्र कोली के रूप में हुई।

कुछ महीनों से हरिद्वार में रह रहा था

शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सुरेंद्र कोली निठारी कांड में आरोपित रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह कुछ महीनों से हरिद्वार में रह रहा था और किराए पर चाय का खोखा लेकर उसे चला रहा था। पुलिस के अनुसार, दुकान से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

बता दें कि वर्ष 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने निठारी कांड में दोषी ठहराए गए सुरेंद्र कोली को बरी कर दिया था। वर्ष 2006 में निठारी हत्याकांड और दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सुरेंद्र कोली को फांसी की सजा सुनाई थी। इसके बाद वर्ष 2015 में न्यायालय ने फांसी की सजा में राहत देते हुए उसे उम्रकैद में बदल दिया था।

यह भी पढ़ें- संविधान के खिलाफ है फांसी, कोली को उम्रकैद