
पटना। नीतीश कुमार को शनिवार को हुई बैठक में विधायक दल का नेता चुन लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगा दी गई अब नीतीश कुमार तीसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
इससे पहले नीतीश कुमार ने राजधानी के पुराने सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 15वीं विधानसभा को भंग करने की सिफारिश कर दी। इसके बाद वो राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा।
राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। हालांकि, उन्होंने शपथ ग्रहण को लेकर कुछ नहीं कहा। माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण 20 नवंबर को गांधी मैदान में हो सकता है।