लोकसभा में सरकार के पास स्पष्ट बहुमत है। फिर भी अपनी जिद पूरी करने के लिए विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाया है।
HIGHLIGHTS
मणिपुर हिंसा मुद्दे पर मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है विपक्ष
10 अगस्त को सुबह 11 बजे बहस का जवाब देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का यह पहला अविश्वास प्रस्ताव है।
नई दिल्ली (No Confidence Motion Debate। मणिपुर हिंसा मामले में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा का मंगलवार को पहला दिन रहा। लोकसभा स्पीकर ने इस बहस के लिए 17 घंटे का वक्त तय किया है। लोकसभा में आंकड़ों के लिहाज से सरकार को कोई खतरा नहीं है, लेकिन इस अविश्वास प्रस्ताव से उसकी यह जिद पूरी जाएगी कि मणिपुर हिंसा मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में आएं और बोलें। नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव का जवाब सदन का नेता यानि प्रधानमंत्री देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी 10 अगस्त को शाम को बहस का जवाब देंगे। इसके बाद वोटिंग होगी। यहां पढ़िए लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का हर अपडेट