• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Breaking News: अब गुजरात में पुलिसकर्मी को कुचलकर मार डाला, नूंह और रांची के बाद तीसरा मामला

Woman Police Officer Crushed 19 जुलाई को हरियाणा के नूंह में भी अवैध खनन से जुड़े अपराधियों ने एक डीएसपी रैंक के अधिकारी की कुचलकर

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 20 Jul 2022 08:59:19 AM (IST)Updated Date: Wed, 20 Jul 2022 01:39:04 PM (IST)
Breaking News: अब गुजरात में पुलिसकर्मी को कुचलकर मार डाला, नूंह और रांची के बाद तीसरा मामला

Woman Police Officer Crushed। हरियाणा के नूंह में अवैध खनन माफिया द्वारा डीएसपी को कुचलकर हत्या करने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब झारखंड और गुजरात में भी पुलिस कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान कुचलकर हत्या का मामला सामने आया है। गुजरात के आणंद जिले के बोरसद में चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी राज किरण ने ट्रक रोकने की कोशिश की तो उन्हें ट्रक चालक ने कुचल दिया। मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल में इलाज के दौरान राज किरण की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी फरार हो गए हैं, लेकिन जल्द ही वे गिरफ्त में होंगे। वहीं झारखंड की रांची में भी महिला दरोगा की भी कुचलकर हत्या कर दी गई है। जानवरों की अवैध तस्करी में संलिप्त अपराधियों ने महिला दरोगा की कुचलकर हत्या कर दी है।

रांची में महिला दरोगा संध्या के भाई अजीत टोपनो ने कहा है कि रात 3 बजे हमें खबर मिली की दीदी (संध्या टोपनो) की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। हमने पुलिस से पूछा तो उन्होंने हमें बताया कि दीदी चेकिंग के लिए गई थी, तभी उन्हें खबर दी गई कि कोई गाड़ी भाग रही है और पुलिस उस गाड़ी का पीछा कर रही है। अजीत ने बताया कि दीदी चेकिंग के लिए गाड़ी को रोक रही थी, तभी जब वो गाड़ी पास आई तो उसे भी उन्होंने रोकने की कोशिश की लेकिन वो गाड़ी दीदी को कुचलती हुई निकल गई। यह तो हत्या है। संध्या टोपनो के भाई अजीत ने कहा कि अगर पुलिस को इस खबर की जानकारी थी तो उन्हें पर्याप्त पुलिस बल पहले से मौके पर भेजने चाहिए थे। वे सबसे बड़ी थी, हमने उन्हें खो दिया।


naidunia_image

संध्या टोपनो नाम की एक महिला सब-इंस्पेक्टर की बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान मृत्यु हो गई। वह तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थी। आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया गया है: SSP रांची, झारखंड

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2022

पुलिस के मुताबिक रांची के पास तुपुदाना थाने में पदस्थापित महिला दरोगा संध्या टोप्पो जानवरों की अवैध तस्करी कर रहे वाहनों का पीछा कर रही थी। इसी दौरान अपराधियों ने अपने वाहन से संध्या टोप्पो को कुचल दिया। उन्हें गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती किया गया लेकिन उन्हें बताया नहीं जा सका।

बुरी तरह घायल हो गए थी संध्या

अपराधियों के वाहन की चपेट में आने से दरोगा संध्या टोप्पो बुरी तरह घायल हो गई। रिम्स में भर्ती किए जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। संध्या टोप्पो 2018 बैच की दारोगा थी।

गौरतलब है कि 19 जुलाई को हरियाणा के नूंह में भी अवैध खनन से जुड़े अपराधियों ने एक डीएसपी रैंक के अधिकारी की कुचलकर हत्या कर दी थी। हालांकि पुलिस ने डंपर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। धरपकड़ के दौरान ड्राइवर ने भी भागने का प्रयास किया था, तब एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी थी। दिवंगत सुरेंद्र सिंह बिश्नोई का आज 20 जुलाई को अंतिम संस्कार किया जाएगा। बिश्नोई जल्द ही रिटायर होने वाले थे।