• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Rail Hadsa: ना तो रेलकर्मी कहीं भागकर गए, ना ही लोको पायलट की मौत हुई, रेलवे ने की स्थिति स्‍पष्‍ट

रेलकर्मियों के गलत नाम चलाए जा रहे हैं वैसा कुछ नहीं है। जो भी जानकारी रेलवे द्वारा जी जा रही है वे ही सही है।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 05 Jun 2023 04:29:14 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Jun 2023 07:05:07 PM (IST)
Odisha Rail Hadsa: ना तो रेलकर्मी कहीं भागकर गए, ना ही लोको पायलट की मौत हुई, रेलवे ने की स्थिति स्‍पष्‍ट

ओडिशा रेल हादसे के बाद इस घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग बातें चल रही हैं। इसे लेकर आज रेलवे ने स्थिति स्‍पष्‍ट की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के CPRO आदित्य कुमार चौधरी, बालासोर ने मीडिया से कहा कि कुछ जगहों पर गलत खबर चल रही है कि रेलकर्मी भाग गए हैं ऐसा कुछ नहीं है सभी कर्मचारी हमसे संपर्क में हैं। रेलकर्मियों के गलत नाम चलाए जा रहे हैं वैसा कुछ नहीं है। जो भी जानकारी रेलवे द्वारा जी जा रही है वे ही सही है। लोको पायलट के मृत होने की खबर भी चल रही है पर ऐसा कुछ नहीं उनका इलाज AIIMS भुवनेश्वर में चल रहा है। वे खतरे से बाहर हैं।

हादसे के बाद कई सवाल

ओडिशा के ट्रिपल ट्रेन एक्सीडेंट ने देश-दुनिया को झकझोर कर रख दिया। इसमें 1100 के आसपास घायल हुए. जबकि 275 लोगों की मौत हो गई। हादसे की वजह सिग्नल में गड़बड़ी को माना गया… हालांकि, रेलवे की जांच अभी भी जारी है। अब ओडिशा में तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर के बाद लोगों के मन में सवाल है कि आखिर लोकोपायलट और गार्ड का क्या हुआ? क्या वे ठीक हैं? या फिर उनके साथ भी अनहोनी हो गई? अब इसे लेकर रेलवे अधिकारियों ने जवाब दिया है।


फिर कटक और भुवनेश्‍वर का दौरा करेंगी ममता

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रेलवे बोर्ड द्वारा बालासोर ट्रेन हादसे की सीबीआई जांच की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'हम चाहते हैं कि लोग सच्चाई जानें। यह सच्चाई को दबाने का समय नहीं है।' मैं फिर से कटक और भुवनेश्वर का दौरा करुंगी। बुधवार को हम ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों को अनुग्रह राशि और नौकरी पत्र के चेक सौंपेंगे।

कोलकाता के लिए मुफ्त बस सेवाएं

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने कहा है कि भुवनेश्वर, पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों से ट्रेनों की आवाजाही सामान्य होने तक फंसे यात्रियों के लिए कोलकाता के लिए मुफ्त बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

#WATCH कुछ जगहों पर गलत खबर चल रही है कि रेलकर्मी भाग गए हैं ऐसा कुछ नहीं है सभी कर्मचारी हमसे संपर्क में हैं। रेलकर्मियों के गलत नाम चलाए जा रहे हैं वैसा कुछ नहीं है। जो भी जानकारी रेलवे द्वारा जी जा रही है वे ही सही है...लोको पायलट के मृत होने की खबर भी चल रही है पर ऐसा कुछ… pic.twitter.com/8ypOmfmTV4

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2023