
भुवनेश्वर। खेल प्रतिस्पर्धाओं में हम जिन खिलाड़ियों से गोल्ड और सिल्वर मेडल की उम्मीद करते हैं, देश में खिलाड़ियों की दुर्दशा का अंदाजा उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार से लगाया जा सकता है। रियो ओलिंपिक से लौटीं ओडिशा की स्टार खिलाड़ियों को ट्रेन की फर्श पर बैठने के लिए मजबूर किया गया।
ओडिशा से जब चार महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया, तो वहां के खिलाड़ियों के मन में काफी उत्साह था। बड़ी तादात में इन लड़कियों के चयन पर प्रशंसकों ने खुशी मनाई थी। मगर, जब उन्हें पता चला है कि इन महिला खिलाड़ियों को रांची से लौटने के दौरान ट्रेन में बर्थ नहीं दी गई, तो उनका चौंकना लाजिमी है।
वियतनाम में मोदी के दौरान लगेगी कई सौदों पर मुहर
महिला खिलाड़ियों को रांची से राउलकेला लौटने के लिए ट्रेन की फर्श पर बैठने के लिए मजबूर किया गया। हांकी खिलाड़ियों दीपा ग्रेस इक्का, नमिता टोप्पो, लिलिमा मिंज और सुनीता लकरा ने शनिवार को रांची से राउरकेला आने के लिए धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर किया।
इस दौरान उन्हें कंफर्म बर्थ नहीं दी गई और उन्होंने ट्रेन के फर्श पर बैठकर यात्रा पूरी की। सुनीता ने बताया कि हमने टीटीई से सीट दिए जाने की मांग की। टीटीई को अपनी पहचान भी बताई, बावजूद इसके टीटीई ने बर्थ देने से इंकार कर दिया।
पूर्ण राज्य से जुड़ी याचिका SC से वापस लेगी केजरीवाल सरकार
खेल प्रेमी रामचंद्र बेहरा ने कहा कि हालांकि भारतीय टीम स्पर्धा में पदक जीतने में असफल रही, लेकिन खिलाड़ियों ने निश्चित रूप से इतिहास के उच्चतम स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया। उनके साथ जैसा व्यवहार किया गया, वे उससे कहीं अच्छे व्यवहार के हकदार थे।
सुंदरगढ़ के उप जिलाधिकारी हिमांशु शेखर बेहरा ने कहा कि हम इस घटना के बारे में रेलवे का ध्यान आकर्षित करेंगे। उन्हें बर्थ दी जानी चाहिए थी। उनकी देखभाल करना विभाग की जिम्मेदारी है।