लोगों ने जिसे चुड़ैल कहकर परेशान किया, Guinness Book ने उस महिला को अपने वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह दी है। यह कहानी है ओडिशा की 63 वर्षीय महिला कुमारी नायक की। उनके पैरों में 19 अंगूठे और हाथों में 12 अंगुलियां हैं। कुमारी नायक ने भारत के ही देवेंद्र सुतार की जगह Guinness Book में जगह बनाई है, जिनके पैरों में 12 अंगूठे और हाथ में 14 अंगुलियां हैं। (नीचे देखें तस्वीरें) देवेंद्र सुतार को 2014 में स्थान दिया था। कुमारी नायक को अपनी इस शारीरिक स्थिति के कारण बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने उन्हें चुड़ैल माना और उन्हें गांव से बेदखल कर दिया। कोई उनके पास नहीं आता था। यहां तक कि वे किसी के पास जाती तो लोग भूत का साया बताकर पिटाई कर देते थे।
कुमारी नायक का कहना है कि इस स्थिति के कारण वे सालों से अपने घर की चारदीवारी में कैद हैं। उनके मुताबिक, 63 साल हो गए हैं, आज भी इसी स्थिति में हूं। लोग मानते हैं कि आज भी मुझ पर भूत का साया है। कोई मुझसे बात नहीं करता। गरीब परिवार से होने के कारण कभी इस बीमारी का इलाज करवाने के बारे में सोच नहीं पाए।
क्या कहते हैं डॉक्टर
इस स्थिति के बारे में डॉक्टरों का कहना है कि एक या ज्यादा अंगुली होना आम बात है। हर पांच हजारवें शख्स में ऐसा है, लेकिन 19 अंगूठे और 12 अंगुलियां वाले लोग नहीं हैं। पोलीडेक्टिलिज्म में जन्म से यह स्थिति होती है।
Guinness Book में नाम आने के बाद बदल सकती है किस्मत
कुमारी नायक की जिंदगी 63 साल बाद बदलने जा रही है। Guinness Book में नाम आने के बाद बड़ी संख्या में लोग उन तक पहुंच रहे हैं और मदद करने की बात कह रहे हैं। यहां तक कि ओडिशा सरकार के अधिकारियों ने भी पहली बार उनकी सूध ली है। कहा जा रहा है कि सरकार ने उन्हें नया मकान देने की तैयारी में है और उन्हें पेंशन भी जा सकती है।
मेडिकल की भाषा में इस स्थिति को पोलीडेक्टिलिज्म कहा जाता है, जिसमें व्यक्ति सामान्य से अधिक अंगूठों और अंगुलियों के साथ पैदा होता है।
(देवेंद्र सुतार, जिनके पैरों में 12 अंगूठे और 14 अंगुलियां हैं।)