
बेंगलुरू। शहर की सड़कों में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर निजी ऐप से जुड़े चालकों द्वारा महिलाओं से दुर्व्यवहार की खबरें भी सामने आ रही हैं।
सोमवार की रात को ओला के ड्राइवर ने एक महिला यात्री से असहज करने वाले सवाल पूछे। उसने पूछा कि क्या वह एक गृहिणी या एक कामकाजी महिला है। वह शराब या सिगरेट पीती है क्या। इतनी देर रात में वह बाहर क्यों घूम रही है।
ड्राइवर ने उसे घर ले पहुंचाने से इनकार कर दिया। उसके घर जाने वाले दो टर्न को छोड़कर वह आगे निकल गया। इतना ही नहीं उसने महिला को कार के अंदर बंद कर दिया और बाहर से वह दो सिगरेट खरीदकर लाया। इसके बाद में उसने महिला को एक सिगरेट पीने के लिए मजबूर किया।
'बंसल परिवार के सामने आत्महत्या ही एक मात्र विकल्प बचा था'
उत्तरी बेंगलुरू में रहने वाली वकील महिला ने बताया कि उसने कभी भी खुद को इतना असुरक्षित महसूस नहीं किया, जितना सोमवार की रात को किया। यह डर से सबसे बुरी तरह का था, जब आप यह सोचने लगते हैं कि आप घर तक कभी नहीं पहुंचेंगे और कुछ खराब परिस्थितियां बनने लगती हैं।
जब मैंने उसे धमकी दी कि मैं अपने दोस्तों और पुलिस को फोन पर सूचना दूंगी, तो उसने सही रास्ता पकडा। इस बीच मैंने अपनी मां (जो शहर में नहीं थी) और एक दोस्त को टैक्सी के बारे में मैसेज भेजा। आखिर में वह मेरे घर के पास ले गया और मेरे घर के आगे मुझे उतारा।
ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, लड़कियों को मिलते थे 50 हजार रुपए
उसने मुझसे कहा कि मैं उसे 5 स्टार दूं। उसने इसके बाद में मेरा मोबाइल नंबर भी मांगा। सड़क सूनसान थी और वहां मेरी मदद के लिए कोई नहीं था, तो मैंने उसे पुराना नंबर दिया और गलत नाम बताया। मगर, मंगलवार सुबह मेरे वॉट्सऐप नंबर पर एस मैसेज भी भेजा गया।
कंपनी ने कहा करेंगे कार्रवाई
इस मामले में जब महिला ने ओला में फोन कर शिकायत दर्ज कराई, तो उसे ठंडी प्रतिक्रिया मिली। बाद में कंपनी ने कहा कि उसकी शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है और चालक को निलंबित जाएगा। एक ओला के प्रवक्ता ने कहा कि हमें असुविधा के लिए खेद है। हमारी सुरक्षा टीम चालक निलंबित करेगी।