• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Omicron BA.2: जानिए ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट बीए.2 के बारे में, भारत में भी मिले केस, क्या है सबसे चिंताजनक बात

BA.2 Omicron (stealth Omicron) sub-variant: यह डेल्टा की तुलना में कहीं अधिक तेजी से फैलता है। वैज्ञानिक इसकी प्रसार दर देखकर हैरान हैं।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 23 Jan 2022 01:53:09 PM (IST)Updated Date: Mon, 24 Jan 2022 07:51:17 AM (IST)
Omicron BA.2: जानिए ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट बीए.2 के बारे में, भारत में भी मिले केस, क्या है सबसे चिंताजनक बात

BA.2 Omicron sub-variant: देश-दुनिया में कोरोना महामारी का खतरा बढ़ता जा रहा है। ताजा रिपोर्ट चिंता बढ़ाने वाली है। ब्रिटेन से आई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत समेत कई देशों में ओमिक्रोन के नए वेरिएंट का पता चला है। वैज्ञानिकों ने इसे बीए.2 ओमिक्रोन सब-वेरिएंट (BA.2 Omicron sub-variant) नाम दिया है। वैज्ञानिकों को इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि कहा जा रहा है कि यह कोरोना के अन्य वेरिएंट की तरह खतरनाक नहीं है। यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने रिपोर्ट जारी कर दुनिया को इस बारे में आगाह किया है। रिपोर्ट में BA.2 Omicron sub-variant को अंडर इनवेस्टिगेश श्रेणी में रखा है। यानी इस वेरिएंट के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। अकेले ब्रिटेन में इसके 426 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

BA.2 Omicron sub-variant (stealth Omicron): All we know so far

यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) के मुताबिक, ब्रिटेन में पहली बार 6 दिसंबर 2021 को BA.2 Omicron sub-variant का पता चला था। तब से अध्ययन जारी था और अब पहली रिपोर्ट जारी की गई है। ब्रिटेन में अभी इसके केस कम हैं, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि अब इसके मरीज भी तेजी से बढ़ सकते हैं।


पिछले साल 17 नवंबर से ग्लोबल इनिशिएटिव ऑन शेयरिंग ऑल इन्फ्लुएंजा डेटा (GISAID) जुटाया जा रहा है। करीब 40 देशों ने अपना डेटा भेजा है, जिनमें भारत भी शामिल है। इसी डेटा के अध्ययन के दौरान BA.2 का पता चलता है। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि BA.2 का पहला केस कहां मिला। यूकेएचएसए के अनुसार, पहला नमूना फिलीपींस से प्रस्तुत किया गया था, जबकि अधिकांश नमूने डेनमार्क से आए थे। 100 से अधिक नमूने अपलोड करने वाले अन्य देशों में यूके, भारत, स्वीडन और सिंगापुर शामिल हैं। भारत में कुल 530 सैम्पल भेजे हैं।

Omicron BA.2: सबसे खतरनाक बात, बहुत तेजी से फैलता है

अभी इस बात की पुष्टि करने योग्य पर्याप्त डेटा नहीं है कि BA.2 के कारण मरीज ओमिक्रोन की तुलना में मरीज अधिक बीमार होता है। वहीं Omicron BA.2 से जुड़ी सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह डेल्टा की तुलना में कहीं अधिक तेजी से फैलता है। वैज्ञानिक इसकी प्रसार दर देखकर हैरान हैं।

Omicron BA.2 के कारण आशंका जताई जा रही है कि कोरोना की तीसरी लहर लंबे समय तक बनी रह सकती है। फ्रांसं समेत कई देश ओमिक्रोन के कारण आई नई लहर के पीक और उसके बाद इसके कमजोर पड़ने का अंदाजा लगा रहे थे, लेकिन नए वेरिएंट ने इस गणित को फेल कर दिया है।