एजेंसी, नई दिल्ली (Free Travel in UP, MP and Bihar Buses on Rakshabandhan)। रक्षाबंधन पर्व आज (सोमवार) मनाया जा रहा है। इस दौरान बहनें अपने भाइयों के घर उन्हें राखी बांधने पहुंचेगी। बहनों के सफर को आसान बनाने के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार सरकार ने इसे फ्री करने का फैसला किया है। इस फैसले के अनुसार, आज उत्तर में रोडवेज बसों में बहने फ्री सफर कर सकेंगी। वहीं, बिहार के पटना में सिटी का सफर फ्री रहेगा। मध्यप्रदेश के भोपाल में भी बहने सिटी बस में फ्री में आ जा सकेगी।
उत्तर प्रदेश में बहने रोडवेज बसों (UP Raod Ways Bus) में फ्री सफर कर सकेंगी। रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए यह सुविधा उपलब्ध रहेंगी। बहनों के लिए हर आधे घंटे में बस उपलब्ध रहेगी। जिस रूट पर यात्री अधिक होंगे उसे देखते हुए भी बसों की विशेष व्यवस्था रहेगी। फ्री सफर की यह सुविधा साधारण के साथ एसी बसों में भी उपलब्ध होगी। इस दौरान महिलाओं को टिकट भी दिया जाएगा, लेकिन उसका किराया शून्य रहेगा। इससे कितनी महिलाओं ने रोडवेज बस से यात्रा की है, उसका आंकड़ा मिल जाएगा।
बिहार में राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों (Patna City Bus) में बहनें फ्री सफर कर सकेंगी। फ्री बस की सुविधा रात 9:30 बजे तक रहेगी। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं को सफर के लिए कोई शुल्क नहीं चुकाना होगा। बता दे कि पटना में कुल 135 सिटी सर्विस बसें चलाई जाती है, जिसमें 25 इलेक्ट्रिक बसें हैं। इन सभी बसों में सफर फ्री रहेगा।
नईदुनिया की खबरें अपने व्हाट्सएप पर पाने के लिए क्लिक करें...
मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर में बहनें सिटी बसों में फ्री सफर कर सकेंगी। भोपाल की 228 सिटी बसों (Bhopal City Bus) में फ्री सफर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। रात नौ बजे तक यह सुविधा फ्री रहेगी। वहीं, इंदौर में अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) द्वारा शहर में संचालित की जा रही आई-बस और सिटी बसें आज महिलाओं के सफर मुफ्त रहेगी। महिलाओं को कहीं भी आने-जाने पर किसी तरह का किराया नहीं देना होगा।