• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड और ठगी के मामले, जानिए कैसे सुरक्षित रखें अपनी मेहनत की कमाई

ऐसा नहीं है कि यह ठगी अब बंद हो गई है। बल्कि अब भी ऑनलाइन ठगी और फर्जीवाड़े के मामले सामने आ रहे हैं।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 08 Jul 2022 07:27:18 PM (IST)Updated Date: Fri, 08 Jul 2022 07:28:21 PM (IST)
बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड और ठगी के मामले, जानिए कैसे सुरक्षित रखें अपनी मेहनत की कमाई

Coronavirus के संक्रमण के दौरान देश में ऑनलाइन लेन देन ज्यादा हुआ लेकिन इसी दौरान तरह-तरह से हैकर्स और ठगों ने लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाया। हालांकि, इसे लेकर रिजर्व बैंक के अलावा सरकार और पुलिस ने भी लोगों को अलर्ट किया लेकिन इसके बावजूद कई लोग ठगों के जाल में फंस गए। ऐसा नहीं है कि यह ठगी अब बंद हो गई है। बल्कि अब भी ऑनलाइन ठगी और फर्जीवाड़े के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में आप भी सावधान रहें ताकि आपकी मेहनत की कमाई कोई लूट ना सके। इसके लिए आप इन स्टेप्स को ध्यान में रखते हुए इस ठगोरों से बच सकते हैं।

फर्जी साइट्स से रहें सावधान

इन दिनों कई तरह के ईमेल आ रहे हैं, खासतौर पर कोरोना को लेकर जिसमें इससे बचने के उपाय बताए जाते हैं।इनमें मौजूद साइट्स पर जाने के लिए कहा गया है। ऐसा करने से पहले सावधान रहें क्योंकि किसी बी फर्जी साइट पर आप अपनी जानकारी डालकर खतरे में पड़ सकते हैं। यदि किसी वेबसाइट के यूरआएल की शुरुआत में हरे रंग के लॉक का निशान या उसमें https नहीं है, तो ऐसी वेबसाइट पर भरोसा न करें।


WhatsApp पर आ रहे मैसेज पर ना करें भरोसा

इन दिनों आपको कई तरह के मैसेज भी व्हाट्सएप पर आ रहे हैं जिनमें सरकारी योजनाओं की तरह कैश मिलने या फ्री इंटरनेट मिलने के दावे किए जा रहे हैं। इनमें आपको URL पर क्लिक करने के लिए कहा जा रहा होगा। ऐसे में ऐसे किसी भी मैसेज पर भरोसा करने से पहले जांच लें कि उसमें दी गई साइट वाकई में है भी या नहीं।

किसी भी साइट पर ना दें बैंकिंग डिटेल्स

किसी भी साइट पर जाने के बाद अगर आपसे कोई जानकारी मांगी जा रही हो खासतौर पर बैंक से जुड़ी तो इससे बचें। सिर्फ उसी साइट पर जाएं जहां URL में लॉक का निशान नजर आए।

ऑनलाइन पेमेंट में रहें सावधान

ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त सावधान रहें और किसी भी साइट पर अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जिटेल्स सेव ना करें।

ATM में रखें सावधानी

वैसे तो इन दिनों एटीएम में पैसे निकालने के नियम बदले हुए हैं और एक वक्त में एक ही व्यक्ति प्रवेश कर सकता है। लेकिन इसी का फायदा उठाकर ठग एटीएम में कार्ड लगाने वाले डिवाइस की जगह उपकरण लगा सकते हैं। ऐसे में आप सावधानी से अपने एटीएम कार्ड का उपयोग करें।

कार्ड स्वाइप मशीन का रखें ध्यान

कहीं भी कार्ड से पेमेंट करने पर इस बात का ध्यान रखे की POS या कार्ड स्वाइप मशीन के आसपास कोई कैमरा या दूसरा डिवाइस तो नहीं लगा जो आपकी जानकारी चुरा रहा हो। ऐसा करके ठग आपके कार्ड का क्लोन बना सकते हैं।

ATM से लेनदेन के बाद कार्ड रखें याद

इन दिनों एटीएम मशीनों में ट्रांजेक्शन के लिए कार्ड लॉक हो जाता है। ऐसे में लेनदेन के बाद अपना कार्ड याद से लेना ना भूलें।