• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘आतंकियों और उनके आकाओं को कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी, उनकी बची-कुची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया’... बिहार के मधुबनी में बोले पीएम मोदी

Pahalgam Attack: यह पहला मौका रहा जब हमले के बाद पीएम मोदी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी ने कहा- ये हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 24 Apr 2025 11:56:27 AM (IST)Updated Date: Thu, 24 Apr 2025 01:34:45 PM (IST)
‘आतंकियों और उनके आकाओं को कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी, उनकी बची-कुची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया’... बिहार के मधुबनी में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधुबनी ने लोहना उत्तर पंचायत में सभा को संबोधित किया।

HighLights

  1. पीएम मोदी ने नहीं लिया पाकिस्तान का नाम
  2. …लेकिन दिया दो टूक संदेश, अब होगा एक्शन
  3. अंग्रेजी में भी बोले- ताकि पूरी दुनिया सुन सके

ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली (Pahalgam Attack News)। पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ देशभर में गुस्सा है और पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग उठ रही है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मधुबनी में सरकार का रुख साफ कर दिया। यहां आम सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों ने मासूम देशवासियों पर हमला किया है। यह हमला देश की आत्मा पर हमला है।

बकौल पीएम मोदी, मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि आतंकियों और उनके आकाओं को कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी। अब आतंकियों की बची-कुची जमीन को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। (नीचे देखिए पीएम मोदी के संबोधन का वीडियो)


पीएम मोदी ने आगे कहा- इस आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना भाई और किसी ने अपना जीवनसाथी खोया है। उनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़ बोलता था, कोई मराठी था, कोई ओड़िया था, कोई गुजराती था, कोई यहां बिहार का लाल था। आज उन सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा दुख एक जैसा है, हमारा आक्रोश एक जैसा है। 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी।

अंग्रेजी में क्यों बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी बात अंग्रेजी में भी रखी। अंग्रेजी में इसलिए ताकि संदेश अन्य देशों तक भी चला जाए कि इस बार भारत बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

पीएम मोदी ने अपनी सभा की शुरुआत में सभी लोगों को अपने स्थान पर बैठने को कहा और पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को 2 मिनट श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले पीएम मोदी ने 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं देश को समर्पित की। पीएम ने सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाली पंचायतों के प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार भी प्रदान किया।

आतंकी हमले के बाद सभा पर किसी तरह का संगीत नहीं बजाया गया, ना ही ढोल का उपयोग हुआ। पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह पहला मौका रहा, जब पीएम मोदी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए।

#WATCH | #PahalgamTerrorAttack | Addressing a public meeting in Bihar's Madhubani, Prime Minister Narendra Modi says, "On April 22, terrorists killed innocent people of the country in J&K's Pahalgam... The country is sad and in pain after this incident. We stand with the families… pic.twitter.com/rlmr44lSnY

— ANI (@ANI) April 24, 2025

कानपुर: शुभम द्विवेदी के परिजन से मिले सीएम योगी

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे और पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले। आज ही शुभम का अंतिम संस्कार हुआ। परिवार से मिलने के बाद योगी ने कहा, पहलगाम का आतंकी हमला क्रूर, वीभत्स और कायराना कृत्य है, जिसे किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

सीएम योगी ने कहा, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में आतंकवाद अंतिम सांस ले रहा है। आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम शुरू हो चुका है।

naidunia_imagenaidunia_image

यहां भी क्लिक करें - भारत में पाकिस्तान के सरकारी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन, पहलगाम हमले के बाद मोदी सरकार का एक और एक्शन