• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pahalgam Attack Updates: आतंकी के घर में धमाका, बाल-बाल बचे जवान... एलओसी पर पाक सेना ने की फायरिंग

Pahalgam Attack News LIVE: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर फायरिंग कर नापाक हरकत की है। इसके जवाब में भारतीय...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 25 Apr 2025 08:22:47 AM (IST)Updated Date: Fri, 25 Apr 2025 01:08:09 PM (IST)
Pahalgam Attack Updates: आतंकी के घर में धमाका, बाल-बाल बचे जवान... एलओसी पर पाक सेना ने की फायरिंग
आतंकी के घर के अंदर रखे विस्फोटक में हुआ धमाका।

HighLights

  1. सीमा पर भारतीय सेना पाकिस्तनी सैनिकों की हर हरकत पर नजर बनाए हुए है।
  2. बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़।
  3. आतंकी हमले के विरोध में आरएसएस सहित कई संगठन देशभर में प्रदर्शन करेंगे।

एजेंसी, नई दिल्ली (Pahalgam Attack News)। पहलगाम में आतंकी हमले में शामिल आतंकी आसिफ शेख के दक्षिण कश्मीर के मंगनहामा तराल स्थित घर पर सुरक्षाबलों ने दबिश दी। वहां उन्हें बड़ी मात्रा में विस्फोटक रखा मिला। इसके बाद वे बम निरोधक दस्ते को सूचना देने बाहर निकले कि तभी धमाका हो गया। इस घटना में सुरक्षाबल बाल-बाल बच गए।

एलओसी पर फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब

इधर आतंकी हमले के बाद बीएसएफ और सेना ने सीमा पर सुरक्षा और कड़ी कर दी है। इस बीच एलओसी के कुछ हिस्सों में पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की है, बदले में भारतीय सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना पाकिस्तानी सैनिकों की हर हरकत पर नजर रखे हुए है।


बांदीपारा में आतंकियों से मुठभेड़

आतंकी हमले के बाद सेना कश्मीर में अलग-अलग इलाकों में सर्चिंग कर रही है, इसी दौरान बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इसमें दो जवानों के घायल होने की सूचना भी है। सुरक्षाबलों का यहां पर आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

हमले के विरोध में आरएसएस सहित कई संगठन आज देशभर में करेंगे प्रदर्शन

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आरएसएस सहित कई संगठन देशभर में प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली के जतंर-मंतर पर संत भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। इधर दिल्ली में आज 700 से ज्यादा बाजार बंद रहेंगे।