पाक सेना ने रिहायशी क्षेत्रों पर बरसाए गोले, पोर्टर घायल
नौशहरा के कलाल सेक्टर में पाक की गोलीबारी में एक पोर्टर घायल हो गया। ...और पढ़ें
By Edited By:
Publish Date: Fri, 15 Mar 2019 08:58:07 PM (IST)Updated Date: Fri, 15 Mar 2019 09:06:51 PM (IST)
राजौरी। एक दिन सीमा पर शांति कायम रखने के बाद पाकिस्तानी सेना ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पाक सेना ने उपजिला नौशहरा के कलाल सेक्टर में गोलाबारी की। इसमें सेना के साथ काम करने वाला एक पोर्टर घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे पाक सेना ने कलाल सेक्टर में पहले सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। इसके बाद रिहायशी क्षेत्रों पर भी मोर्टार दागना शुरू कर दिए। इस गोलाबारी की चपेट में आने से सेना के साथ काम करने वाला पोर्टर सुरजीत कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी डींग घायल हो गया। उसे उपचार के उपजिला अस्पताल नौशहरा में भर्ती करवाया गया है। भारतीय सेना ने भी पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। बावजूद इसके पाक सेना गोलाबारी जारी रखे हुए है।