• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाज नहीं आ रहा पाक, ताजा गोलाबारी में घरों को नुकसान

सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ से मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से गोलाबारी जारी है।

By Edited By:
Publish Date: Sat, 22 Oct 2016 07:57:27 AM (IST)Updated Date: Sat, 22 Oct 2016 12:18:39 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बाज नहीं आ रहा पाक, ताजा गोलाबारी में घरों को नुकसान

श्रीनगर. जम्मू। पाकिस्तान सीजफायर उल्लंघन से बाज नहीं आ रहा है। सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ से मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से गोलाबारी जारी है। शुक्रवार देर रात से लेकर शनिवार सुबह तक आरएस पुरा और राजौरी में जबरदस्त फायरिंग की गई। सीमावर्ती गांवों के कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है। भारतीय सेना ने भी इसका करारा जवाब दिया।

पाकिस्तान रेंजर्स ने आज रात जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करते हुए संघर्ष विराम का उल्लंघन किया । जम्मू के उपायुक्त सिमरनदीप सिंह ने बताया, ‘‘पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से आरएस पुरा में अब्दुलियान गांव में छोटे हथियारों से गोलीबारी की जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि लोगों से कहा गया है वे घरों के भीतर रहें तथा अब तक इलाके में कोई राहत शिविर नहीं बनाया गया है। हालात पर अगले 18 घंटे तक नजर रखी जाएगी।


पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार दूसरे दिन भीषण गोलीबारी कर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए सीमा सुरक्षा बल ने भी जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जवाबी कार्रवाई में सात पाकिस्तानी रेंजर्स को मार गिराया और तीन अन्य घायल को घायल किया।

इस बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर पुराना राग राग अलापते हुए कहा है कि उसका कोई सैनिक नहीं मारा गया है। पाकिस्तानी सेना के विभाग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन ने दावा किया है कि एलओसी से भारत की ओर से की गई फायरिंग में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

फिर सीजफायर उल्लंघन

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।