• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गृहमंत्री की मौजूदगी में श्रीश्री के मंच से गूंजा 'पाकिस्तान जिंदाबाद'

श्रीश्री के मंच पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ही 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगे।

By Edited By:
Publish Date: Sun, 13 Mar 2016 03:25:19 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Mar 2016 03:26:50 PM (IST)
गृहमंत्री की मौजूदगी में श्रीश्री के मंच से गूंजा 'पाकिस्तान जिंदाबाद'

नई दिल्ली। दिल्‍ली में यमुना किनारे चल रहे अध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर के तीन दिवसीय वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल के दूसरे दिन शनिवार को एक अजीब नजारा देखने को मिला। श्रीश्री के मंच पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ही 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगे। हालांकि बाद में 'जय हिंद' के नारे भी लगाए गए।

दरअसल मामला यह था कि पाक से आए मदनी ट्रस्ट के संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद खान ने भारत में मिले प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया। तब श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि पाक भी आतंकवाद से उतना ही परेशान है, जितना भारत। इस पर खान ने नारा लगाया, 'पाकिस्तान जिंदाबाद'। तब श्रीश्री ने भी 'जय हिंद' का नारा लगाया।


श्रीश्री ने इस दौरान दुनियाभर के हजारों धार्मिक नेता कार्यक्रम में जुटे, इनमें पाकिस्तान के मुफ्ती मोहम्मद सईद खान भी मौजूद रहे जिन्होंने सहिष्‍णुता के महत्व पर प्रकाश डाला। इसी दौरान मंच पर बैठे श्रीश्री ने कहा पाकिस्तान खुद आतंकवाद से जूझ रहा है। ऐसे में अगर दोनों देश एक साथ आ जाएं तो काफी तरक्की कर सकते हैं। 'जय हिंद' और 'पाकिस्तान जिंदाबाद' भी एक साथ आ सकते हैं। यह दोनों पक्षों के लिए एक जिताने वाली स्थिति हो सकती है। हमें हमेशा आगे बढ़ने और दूसरे को आगे बढ़ते देखने पर यकीन करना चाहिए।

दूसरी तरफ, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'भारत विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जहां विश्व के सभी प्रमुख धर्मों के लोग पाए जाते हैं। इस्लाम के सभी 72 फिरके भारत में मिलते हैं। इसी तरह ईसाई धर्म के सभी छह सेक्ट भारत में मिलते हैं। दुनिया की सबसे पुरानी चर्च सेंट थॉमस भारत में केरल में ही है।'