• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्यूआर कोड वाले PAN 2.0 के लॉन्च के बाद पुराने पैन कार्ड का क्या होगा, जानिए इसकी मुख्य बातें

पैन 2.0 के आने से पैन कार्ड धारकों को कई नई सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि, अगर आपकी पैन जानकारी सही है, तो आपको नया पैन कार्ड प्राप्त करने की जरूरत नहीं प...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 30 Nov 2024 01:38:51 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 Nov 2024 01:40:13 PM (IST)
क्यूआर कोड वाले PAN 2.0 के लॉन्च के बाद पुराने पैन कार्ड का क्या होगा, जानिए इसकी मुख्य बातें
नए पैन कार्ड की मुख्य बातें। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पैन 2.0 में क्यूआर कोड की जानकारी अपग्रेड होगी।
  2. पैन कार्ड धारक जानकारी में बदलाव कर सकते हैं।
  3. पैन 2.0 से डुप्लिकेट पैन कार्ड से बचाव हो सकेगा।

डिजिटल डेल्क, इंदौर। केंद्र सरकार ने पैन 2.0 परियोजना की शुरुआत की है, जिससे पैन कार्ड से जुड़ी सेवाओं में सुधार हो सकेगा। इस नए अपडेट के तहत पैन कार्ड धारकों को कई तरह के फायदे मिलेंगे और इसके साथ कुछ अहम बदलाव भी होंगे। हालांकि, आपको नया पैन कार्ड प्राप्त करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं इस परियोजना के बारे में विस्तार से...

क्या आपको नया पैन कार्ड मिलेगा?

अगर, आपको लगता है कि पैन 2.0 के लागू होने पर नया पैन कार्ड लेना पड़ेगा, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पुराना पैन कार्ड पहले जैसा काम करता रहेगा। नए पैन कार्ड की जरूरत सिर्फ तब पड़ेगी, जब आप अपनी पैन जानकारी में कोई बदलाव या सुधार करना चाहें।


पैन 2.0 के तहत अपग्रेडेड क्यूआर कोड

पैन कार्ड पर पहले से क्यूआर कोड मौजूद था, लेकिन अब उसे अपग्रेड किया है। नए पैन कार्ड में क्यूआर कोड को स्कैन करने पर कार्डधारक की तस्वीर, हस्ताक्षर, नाम, माता-पिता का विवरण और जन्म तिथि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दिखाई देंगी। यह बदलाव पैन कार्ड को और अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगा।

पैन 2.0 को कैसे प्राप्त करें?

अगर, आपने पहले ही पैन कार्ड के लिए आवेदन किया है, तो आपको अपने पैन कार्ड में कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पैन 2.0 सिर्फ उन्हीं कार्डधारकों के लिए है, जो अपनी जानकारी में कोई बदलाव या सुधार करना चाहते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर, आपको नाम, जन्म तिथि या पते में सुधार करना है, तो आपको नया पैन कार्ड लेना होगा।

पैन से संबंधित उल्लंघन पर जुर्माना

आयकर अधिनियम की धारा 272B के तहत पैन से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। कोई व्यक्ति पैन कार्ड लेने में विफल रहता है, गलत पैन जानकारी का इस्तेमाल करता है या कर कटौती से संबंधित जानकारी में गलत पैन नंबर देता है, तो उस पर जुर्माने लग सकता है।

पैन 2.0 डुप्लिकेट पैन कार्ड से बचाव करेगा

नया पैन 2.0 सिस्टम डुप्लिकेट पैन कार्ड के आवेदन को पहचानने के लिए एक शानदार तकनीक का उपयोग करता है। इससे यह तय होगा कि एक व्यक्ति के पास एक से ज्यादा पैन कार्ड न हों, जो अब तक एक आम समस्या थी।

पैन 2.0 में कौन सी जानकारी अपडेट की जा सकती है?

पैन 2.0 के तहत पैन कार्ड धारक अपनी व्यक्तिगत जानकारी को मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। इसमें ईमेल, मोबाइल नंबर, नाम, जन्म तिथि, पता आदि शामिल हैं। इस सुविधा से पैन धारकों को अपनी जानकारी को सही रखने में मदद मिलेगी।