• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parliament Security Breach: 'कुछ कर गुजरने की आग दहक रही है', सागर शर्मा की डायरी से खुलेंगे कई राज

Parliament Security Breach संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड ललित झा ने खुद ही दिल्ली पुलिस के सामने किया।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 15 Dec 2023 10:18:52 AM (IST)Updated Date: Fri, 15 Dec 2023 01:12:49 PM (IST)
Parliament Security Breach: 'कुछ कर गुजरने की आग दहक रही है', सागर शर्मा की डायरी से खुलेंगे कई राज
फिलहाल स्पेशल सेल दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

HighLights

  1. पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों आरोपियों को भी हिरासत में लिया है।
  2. पुलिस ललित झा से इनके संबंधों के बारे में जांच कर रही है।
  3. हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों की पहचान महेश और कैलाश के रूप में हुई है।

एएनआई, नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा चूक मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। संसद में घुसने वाले आरोपी सागर शर्मा के घर से पुलिस ने एक डायरी बरामद की है, जिसमें सागर ने लिखा था कि, अब घर से विदा लेने का समय पास आ गया है। कुछ भी कर गुजरने की आग दिल में दहक रही है। इसी डायरी के कुछ पन्नों में लिखा है कि, काश मैं अपनी ‘स्थिति माता पिता को समझा सकता, मगर ऐसा नहीं है कि मेरे लिए संघर्ष की राह चुनना आसान है। इस डायरी में लिखा है कि 5 सालों से उम्मीद लगाए प्रतीक्षा की है कि एक दिन ऐसा भी आएगा, जब मैं अपने कर्तव्य की ओर बढ़ूंगा। दुनिया में ताकतवर व्यक्ति वह नहीं, जो छीनना जानते है। ताकतवर व्यक्ति वह है, जो हर सुख त्यागने की क्षमता रखता है।”

naidunia_image

सुरक्षा एजेंसियां कर रही पड़ताल

इस डायरी के बरामद होने के बाद जांच एजेंसियां जांच में जुट गई है। सागर इस तरह की बातें लिखकर बेंगलुरू क्यों गया? बेंगलुरु में वह किन-किन लोगों के संपर्क में रहा? तमाम बातों को लेकर अब पड़ताल की जा रही है। DCP पश्चिम राहुल राज ने बताया कि डायरी में लिखे तथ्यों के आधार पर यह भी संभावना है कि सागर शर्मा की कुछ देश विरोधी संगठनों के संपर्क में है।


naidunia_image

मास्टरमाइंड ललित झा गिरफ्तार

दिल्ली में पुलिस की स्पेशल सेल ने संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में मास्टरमाइंड ललित झा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ललित झा से इनके संबंधों के बारे में जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों की पहचान महेश और कैलाश के रूप में हुई है। फिलहाल स्पेशल सेल दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

सरेंडर से पहले ललित ने जलाए फोन

संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड ललित झा ने खुद ही दिल्ली पुलिस के सामने किया। मास्टरमाइंड ललित झा ने सरेंडर करने से पहले सभी साथियों का मोबाइल जला दिया था। घटना के बाद ललित झा राजस्थान चला गया था।