• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप

Parliament Special Session: केंद्र सरकार विशेष सत्र में भारतीय संसद की 75 वर्षों की सीख, स्मृतियों, अनुभवों और उपलब्धियों पर चर्चा करेगी।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 14 Sep 2023 05:30:22 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 Sep 2023 10:58:38 PM (IST)
Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप
संसद के विशेष सत्र के लिए कांग्रेस ने भी शुरू की तैयारी।

HighLights

  1. संसद के विशेष सत्र में चार विधेयक होंगे पेश।
  2. भारतीय संसद की 75 वर्षों की सीख और उपलब्धियों पर होगी चर्चा।
  3. भाजपा पहले ही अपने सांसदों को जारी कर चुकी है व्हिप।

Parliament Special Session : नई दिल्ली। संसद में 18 सितंबर से शुरू होने वाले विशेष सत्र से पहले कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। इसके पहले भाजपा भी अपने सांसदों को विशेष सत्र के लिए व्हिप जारी कर चुकी है। इससे माना जा रहा है कि इस विशेष सत्र में राजनीतिक बयानबाजी चरम पर रहेगी।

केंद्र सरकार बता चुकी है एजेंडा

संसद के विशेष सत्र के लिए केंद्र सरकार अपने एजेंडे को बता चुकी है। विशेष सत्र में भारतीय संसद की 75 वर्षों की सीख, स्मृतियों, अनुभवों और उपलब्धियों पर चर्चा करेगी। इस दौरान चार विधेयकों पर भी चर्चा की जाएगी।


इन विधेयकों पर चर्चा

1 - अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2023

2 - प्रेस और पुस्तक पंजीकरण विधेयक 2023

3 - डाकघर विधेयक 2023

4 - मुख्य निर्वाचन आयुक्त, अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति, सेवा शर्त विधेयक 2023

naidunia_image

17 सितंबर को होगी सर्वदलीय बैठक

संसद के विशेष सत्र से पहले 17 सितंबर को 4.30 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी के अनुसार इस बात की जानकारी सभी दलों के नेताओं को ई-मेल के जरिए दे दी गई है।

18 से 22 सितंबर तक विशेष सत्र

संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से शुरू होगा और 22 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान यहां पांच बैठके होंगी। पहले दिन पुराने संसद भवन में सभी सांसद बैठेंगे और इसके अगले दिन 19 सितंबर गणेश चतुर्थी से नए संसद भवन में कार्यवाही की शुरुआत होगी। संसद के विशेष सत्र में शून्य काल, प्रश्नकाल नहीं होगा और कोई भी निजी बिल भी पेश नहीं किया जाएगा।