• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parliament Special Session: संसद का विशेष सत्र, प्रश्न काल और शून्यकाल नहीं होगा, ना ही निजी बिल पर होगी चर्चा

Parliament Special Session: केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए संसद के विशेष सत्र में प्रश्नकाल व शून्यकाल भी नहीं होगा। इस सत्र में किसी निजी बिल पर भी कोई...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 02 Sep 2023 08:08:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 Sep 2023 09:20:52 PM (IST)
Parliament Special Session: संसद का विशेष सत्र, प्रश्न काल और शून्यकाल नहीं होगा, ना ही निजी बिल पर होगी चर्चा
केंद्र सरकार ने बुलाया है संसद का विशेष सत्र।

HighLights

  1. केंद्र सरकार ने इसी महीने बुलाया है संसद का विशेष सत्र।
  2. 18 सितंबर से 22 सितंबर तक 5 दिन चलेगा यह विशेष सत्र।
  3. इस विशेष सत्र में कोई भी निजी बिल पेश नहीं किया जा सकेगा।

Parliament Special Session: नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने इसी महीने में संसद का विशेष सत्र बुलाया है। 18 सितंबर से 22 सितंबर तक पांच दिनों तक यह विशेष सत्र चलेगा। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार इस सत्र के दौरान कोई निजी बिल पेश नहीं किया जा सकेगा। इसके साथ ही संसद में इस दौरान प्रश्नकाल और शून्यकाल भी नहीं होगा।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी थी जानकारी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया एक्स पर संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की जानकारी दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि 5 दिन का विशेष सत्र 18 सितंबर से 22 सितंबर तक चलेगा। उस दौरान उन्होंने संसद के विशेष सत्र के एजेंडे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।


विपक्षी दल कर रहे थे विरोध

मुंबई में विपक्षी दलों के गठबंधन आइएनडीआइए की बैठक के दौरान आई संसद के विशेष सत्र बुलाए जाने की जानकारी के बाद विपक्षी दल इसका विरोध करते नजर आए। शिव सेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे हिंदू विरोधी बताते हुए कहा कि जिस समय यह विशेष सत्र बुलाया गया है उस दौरान एक बड़ा पर्व गणेश उत्सव है। यह महाराष्ट्र में विशेष रूप से मनाया जाता है। ऐसे में हिंदू पर्व के दौरान बुलाया गया यह सत्र हिंदु विरोधी है। उधर राहुल गांधी ने इसे विपक्षी दलों की एकजुटता पर सरकार की घबराहट बताया था।

केंद्र सरकार ने संसद के विशेष सत्र के लिए जारी किया गजन नोटिफिकेशन

Government of India issues gazette notification for a special session of Parliament from September 18th to the 22nd of September. pic.twitter.com/zgC8MRK3TW

— ANI (@ANI) September 2, 2023