
नई दिल्ली। आम लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने में तत्परता दिखाकर लोकप्रिय हो चुके रेलमंत्री सुरेश प्रभु का ह्यूमर भी लाजवाब है। उनकी लगातार सक्रियता के कारण लोगों को उनसे उम्मीदें भी ज्यादा हैं।
आलम यह हो गया है कि चाय में चीनी अधिक होने की शिकायतें भी लोग उनसे ही करने लगे हैं। इस पर चुटकी लेते हुए रेल मंत्री ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा कि हम अपने यात्रियों से इतना प्यार करते हैं कि शायद वो हमें अपनी पत्नी समझने लगे हैं।
प्रभु ने कहा कि आमतौर पर लोग चाय में चीनी अधिक होने की शिकायत अपनी बीवियों से करते हैं। मगर, रेल यात्री इसके बारे में भी हमें ही बताते हैं। इससे पता चलता है कि हम उनसे कितना प्यार करते हैं।
उरी हमले के बाद में सर्जिकल स्ट्राइक पर विचार कर सकती है सरकार
सुलभ से रेलवे करेगा शादी
प्रभु ने कहा कि रेल मंत्रालय ने सुलभ इंटरनेशनल के साथ रेलवे स्टेशनों की सफाई के लिए समझौता किया है। आप कह सकते हैं कि रेलवे ने सुलभ से 'शादी करने का फैसला' किया है। इस सुखद मौके पर रेलवे स्टेशनों की स्वच्छता सुनिश्चित करने का उपहार यात्री रेलवे के दे सकते हैं।
हैंडहेल्ड मशीन पर चढ़ा पारा
हाल ही में प्रभु ने तय किया कि टीटीई को यात्रा के दौरान टिकट चेक करने और रसीद देने के लिए ‘हैंडहेल्ड’ यानी हाथ में ली जा सकने वाली मशीन दी जानी चाहिए। मगर, अधिकारियों ने 15 हजार रुपए से अधिक कीमत की मशीन का जो नमूना पेश किया, उसे देखकर रेलमंत्री का पारा हाई हो गया।
अरुणाचल CM को सोनिया ने नहीं दिया समय, 15 मिनट में मिला PM का वक्त
दरअसल, वो मशीन काफी भारी भरकम थी और उसमें पोर्टेबल प्रिंटर लगा था। इसके बाद में रेल मंत्रालय के साफ्टवेयर विभाग सेंटर फॉर रेलवे इन्फार्मेशन सिस्टम को इस काम में लगाया गया है। उनसे कहा गया है कि हैंडहेल्ड मशीन सस्ती, स्मार्टफोन की तरह स्पेशल ऐप से लैस और हल्की होनी चाहिए।