पंजाब में लोगों को भा रही 'तुहाड़े द्वार योजना', अब 10 तक लाख से भी ज्यादा हुए रजिस्ट्रेशन
'तुहाड़े द्वार योजना' का लोग काफी संख्या में फायदा उठा रहे हैं। 2021 से यह योजना शुरू हुई थी। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, तब से अब तक 10.76 लाख लोग इस स्कीम के तहत आवेदन कर चुके हैं। अगर सिर्फ इस साल की बात करें तो अभी तक 88214 लोग इसका फायदा उठा चुके हैं।
Publish Date: Tue, 25 Mar 2025 04:02:00 PM (IST)
Updated Date: Tue, 25 Mar 2025 04:11:46 PM (IST)
'तुहाड़े द्वार योजना' का हजारों लोगों को मिल रहा है लाभ।HighLights
- लोगों को 43 सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे मिल रहा है।
- इससे लोगों का समय और पैसे दोनों की ही बचत हो रही है।
- पंजाब सरकार की योजनाएं पूरे देश में मिसाल बन रही हैं।
चंडीगढ़। पंजाब में भगवंत मान सरकार लोगों को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। लोगों को घर बैठे सरकारी दफ्तरों से काम करवाने के लिए 'तुहाड़े द्वार योजना' चलाई जा रही है। अब लोगों को अपने काम कराने के लिए सरकारी ऑफिसों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं बल्कि घर बैठे ही उनका काम आसानी से हो जा रहा है। लोगों को 43 सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे मिल रहा है। इस सुविधा से लोगों का समय और पैसे दोनों की ही बचत हो रही है। पंजाब सरकार की योजनाएं पूरे देश में मिसाल बन रही हैं। सरकार के अच्छे काम से 'रंगला पंजाब' का सपना हकीकत बन रहा है।
![naidunia_image]()
- इस योजना के तहत लाभ लेना काफी आसान है। अगर किसी को इन 43 सेवाओं में से किसी भी सेवा का लाभ लेना है तो उसके लिए सुबह 9 से शाम 5 बजे तक हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल कर अप्वाइंटमेंट लेना होगा।
आपके आवेदन को हेडक्वार्टर टेलीफोन के माध्यम से संबंधित जिले को ट्रांसफर कर दिया जाता है। इन सुविधाओं को देने के लिए राज्य के हर जिले में केंद्र बनाएं गए हैं, जहां पर प्रशिक्षित कर्मियों को रखा गया है। ये कर्मी लोगों की पूरी हेल्प करते हैं।
इसके बाद जिले के मैनेजर संबंधित सेवा सहायक को आवेदन की जिम्मेदारी दे देते हैं। इसके बाद सेवा सहायक संबंधित व्यक्ति को कॉल करके उसको उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हैं।
सेवा सहायक पहले से तय समय के अनुसार विजिट करते हैं और सर्विस के लिए अप्लाई करते हैं। सेवा सहायक शुल्क लेते हैं।
सेवा सहायक दस्तावेजों की कॉपी और शुल्क को जमा कर देते हैं। इसके बाद सर्टिफिकेट को व्यक्ति को उसके घर पर दे दिया जाता है। ![naidunia_image]()
- इस दौरान व्यक्ति अपने काम की स्थिति को जानने के लिए ट्रैक भी कर सकता है। प्रमाणपत्रों की एक सॉफ्ट कॉपी मोबाइल पर भेजी जाती है जबकि हार्ड कॉपी घर तक पहुंचाई जाती है।
- अब लोगों को सरकारी ऑफिसों के चक्कर नहीं लगाने होते हैं। पहले दफ्तर के चक्कर काटकर लोग परेशान होते थे और उन्हें बार-बार बुलाकर परेशान भी किया जाता था।
- अब ये काम बड़ी आसानी से होते हैं। ये सुविधा पंजाब के नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। यहां तक कि दूसरे राज्यों के लोग भी चाह रहे हैं कि उनके यहां भी ऐसी ही सुविधा प्राप्त हो।
![naidunia_image]()
घर बैठे मिल रहीं 43 सरकारी सेवाएं
- इस स्कीम के तहत घर बैठे 43 तरह की सरकारी सेवाएं मिल रही हैं। इन सबके लिए कागजी कार्यवाही घर बैठे पूरी की जा रही है।
- इसके तहत पेंशन, बिजली बिल भुगतान, भूमि का सीमांकन प्रमाण पत्र, जन्म, विवाह, मृत्यु, आय, निवास, जाति, ग्रामीण क्षेत्र, सीमा क्षेत्र, पिछड़ा क्षेत्र व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं।