• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PICS: लौटते मानसून ने बिहार में मचाई तबाही, पटना के रेमंड शोरूम में घुसा पानी

Patna raymond showroom flooded: शुक्रवार देर रात से हो रही मूसलधार बारिश, रविवार को भी लगातार बारिश की आशंका और बढ़ेगा संकट।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 28 Sep 2019 10:55:54 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Sep 2019 10:59:24 PM (IST)
PICS: लौटते मानसून ने बिहार में मचाई तबाही, पटना के रेमंड शोरूम में घुसा पानी

पटना। लौटते मानसून ने बिहार के साथ ही यूपी और मप्र में भारी बारिश की है। बिहार में खासतौर पर भारी तबाही हुई है। पटना में बाढ़ जैसे हालात हैं। कई इलाकों में छह फीट तक पानी भर गया है। यहां बीते 24 घंटे में हुई 158 मिमी बारिश हुई है। सांसद राजीव प्रताप रुडी के घर में दो फीट तक पानी भर गया है। इसी तरह मंत्री प्रेम कुमार और नंद किशोर यादव आदि के घरों में भी बारिश का पानी जमा है।

इस बीच, रेमंड के शोरूम की तस्वीरें सोशलमीडिया पर वायरल हुई है। हथवा मार्केट स्थित इस शोरूम में भारी तबाही हुई है। देखिए तस्वीरें -

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

परीक्षा स्थगित, ऑपरेशन भी टला : पूरे बिहार में बाढ़ जैसे हालात हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से लोगों की सुविधा के लिए नावें चलाई जा रही हैं। चूड़ा-गुड़ बांटा जा रहा है। फिलहाल स्कूल-कोचिंग बंद करने का निर्देश दिया गया है। शनिवार को पटना विश्र्वविद्यालय और पाटलिपुत्र विश्र्वविद्यालय में होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। वहीं, एनएमसीएच में बारिश के कारण पानी इमरजेंसी में घुस आया है। इसके कारण कई ऑपरेशन टालने पड़े।


टूट रहे बांध, सरयू और गंगा सभी नदियों में उफान : भारी बारिश से छपरा जिले के जलालपुर प्रखंड में सोंधी नदी के पानी के दबाव से लंगड़ी बांध टूट गया। वहीं, गोपालगंज में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सिवान में सरयू में पानी काफी बढ़ गया है। बक्सर में गंगा उफान पर हैं। इसके अलावा कोसी-सीमांचल और उत्तर बिहार की नदियां भी उफान पर हैं।

इन राज्यों में भी बाढ़ का काहर: देश के चार राज्यों में लौटते मानसून ने बाढ़ के हालात बना दिए हैं। बिहार में शनिवार को 15, उत्तर प्रदेश में 29 और मध्य प्रदेश में तीन लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा झारखंड में भी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में हुई भीषण बारिश के चलते सैंकड़ों गांवों में पानी भरने के चलते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के वैशाली में सबसे ज्यादा 200 मिलीमीटर बारिश हुई है।