यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Plane Crash Updates: अफगानिस्तान में क्रैश हुआ विमान भारत का नहीं, DGCA ने दी आधिकारिक जानकारी
Plane Crash Updates: अफगानिस्तान मीडिया ने शुरू में जानकारी दी थी कि मास्को जा रहा भारत का एक विमान क्रैश हो गया है।
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 21 Jan 2024 12:42:55 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jan 2024 01:19:08 PM (IST)
विमान बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़िबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।HighLights
- शनिवार रात राडार से गायब हो गया था विमान
- पहले आई थी भारत का विमान होने की सूचना
- बाद में मोरक्को का छोटा विमान निकला
एजेंसी, नई दिल्ली। अफगानिस्तान से आई एक खबर ने रविवार सुबह भारत में हड़कंप मचा दिया। अफगानिस्तान की टोलो न्यूज के हवाले से कहा गया कि बदख्शां प्रांत में पहाड़ों से टकराकर भारत का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हालांकि बाद में पता चला कि यह विमान भारत का नहीं बल्कि मोरक्को का छोटा विमान था।
अफगानिस्तान मीडिया ने शुरू में जानकारी दी कि मास्को जा रहा भारत का एक विमान क्रैश हो गया है। बाद में डीजीसीए अधिकारी ने पुष्टि की है कि यह भारतीय विमान नहीं है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जो विमान बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़िबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वह मोरक्कन पंजीकृत डीएफ 10 विमान था। डीजीसीए अधिकारी के अनुसार टोलो न्यूज के हवाले से गलत जानकारी वाले पहले ट्वीट को हटाया जा रहा है।