• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों को इस महीने मिल सकती है 10वीं किस्त, जानें कैसे चेक करें बैलेंस और अन्य विवरण

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 31 अक्टूबर तक पंजीकृत लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में दो हजार रुपए जमा कर दिए जाएंगे।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 06 Oct 2021 11:50:43 AM (IST)Updated Date: Wed, 06 Oct 2021 11:51:06 AM (IST)
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों को इस महीने मिल सकती है 10वीं किस्त, जानें कैसे चेक करें बैलेंस और अन्य विवरण

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार द्वारा जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त जारी करने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक कोई भी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस महीने के अंत तक यानी 31 अक्टूबर तक पंजीकृत लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में दो हजार रुपए जमा कर दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना में सरकार छोटो और सीमांत किसान को तीन किश्तों में हर साल छह हजार रुपए की सहायता करती है। राज्य और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन पात्र किसानों की पहचान करते हैं। वह हर चार महीन में लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे फंड ट्रांसफर करते हैं। इस योजना की पहली किस्त की अवधि दिसंबर से मार्च, दूसरी किस्त की अवधि अप्रैल से जुलाई और तीसरी किस्त की अवधि अगस्त से नवंबर तक है।


पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त कैसे जांच करें

1. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

2. 'किसान कॉर्नर सेक्शन' पर क्लिक करें

3. Beneficiary Status विकल्प पर जाएं।

4. किसान अपने आवेदन की स्थिति,अपना नाम और बैंक खाते में जमा की गई राशि की जांच कर सकते हैं

वेबसाइट पर नाम और स्थिति की जांच कैसे करें

1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

2.Farmers Corner Section पर क्लिक करें।

3. यहां 'लाभार्थी सूची' के विकल्प पर क्लिक करें

4. अब एक नया पेज खुलेगा। अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरें।

5. इसके बाद Get Report पर क्लिक करें। यहां आपको लाभार्थियों की पूरी लिस्ट मिल जाएगी

लाभार्थी अगर कोई गलती है तो इस तरह सुधारे

1.पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

2. किसान कॉर्नर पर क्लिक करें।

3. आधार एडिट के विकल्प पर जाना होगा।

4. आधार नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

5. अगर नाम में कोई गलती है तो उसे सुधारें।

6. अन्य गलतियों को सुधारने के लिए अपने लेखाकार एवं कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क करना होगा।