• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Kisan Yojana: दिसंबर के पहले सप्ताह में खाते में जमा होंगे 2000 रुपए, ऐसे चेक करें अपना नाम

PM Kisan Samman Nidhi गौरतलब है कि किसान सम्मान निधि की शुरुआता किसानों की हालत में सुधार लाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने शुरु की थी। अब इसकी सातवीं और चालू वित्त वर्ष की तीसरी और आखिरी किस्त का भुगतान केंद्र सरकार जल्दी ही करने वाली है

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Thu, 19 Nov 2020 05:39:29 PM (IST)Updated Date: Fri, 20 Nov 2020 01:14:44 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
PM Kisan Yojana: दिसंबर के पहले सप्ताह में खाते में जमा होंगे 2000 रुपए, ऐसे चेक करें अपना नाम

नई दिल्ली । PM Kisan Samman Nidhi कोरोना संकट काल में समय समय पर केंद्र सरकार ने मदद पहुंचाने के उद्देश्य से जरूरतमंद लोगों के बैंक खाते में राशि पहुंचाई है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने किसानों के लिए भी अलग से आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। किसानों के लिए अन्य हितकारी योजना भी चलाई है। इन्हीं योजनाओं के तहत केंद्र सरकार अगले महीने एक बार फिर किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपए जमा करेगी। गौरतलब है कि किसानों के खातों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु की गई किसान सम्मान निधि योजना के तहत पैसे डाले जाएंगे।

किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के शुरू की योजना

गौरतलब है कि किसान सम्मान निधि की शुरुआता किसानों की हालत में सुधार लाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने शुरु की थी। अब इसकी सातवीं और चालू वित्त वर्ष की तीसरी और आखिरी किस्त का भुगतान केंद्र सरकार जल्दी ही करने वाली है। दिसंबर 2020 के पहले हफ्ते में किसानों के खातों में डाले जा सकते हैं।


किसान भाई ऐसे जाने, लिस्ट में उनका नाम है या नहीं

अगर देश के किसान भाई यह जानना चाहते हैं कि उनके खाते में पैसा जमा होगा या नहीं तो उन्हें इसके लिए प्रधानमंत्री किसान स्कीम के लिए समर्पित पोर्टल के जरिए जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा यदि लिस्ट में किसान का नाम नहीं है तो भी आप इस वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यदि किसान का नाम इस योजना के लाभार्थियों की अपडेटेड सूची में दर्ज है तो आपके खाते में 2000 रुपए जरूर जमा किए जाएंगे।

– किसान को सबसे पहले https://pmkisan.gov.in लिंक पर क्लिक करें।

– दाहिनी तरफ ‘Farmers Corner’ के अंतर्गत ‘Beneficiary List’ का विकल्प दिखेगा।

– इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा। इस पेज पर राज्य, जिला, उप-जिला, प्रखंड के बाद गांव को सिलेक्ट कर लें।

– इस सभी विकल्पों को चुनने के बाद ‘Get Report’ पर क्लिक करें।

– यहां लाभार्थियों की सूची सामने दिख जाएगी। इस सूची में अपना नाम खोज लें।

– वहीं लिस्ट में आपका नाम है तो खाते में पैसे जमा हो जाएंगे और यदि लिस्ट में किसान का नाम नहीं है तो दस्तावेजों के साथ अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।