• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Kisan Yojana 2023: किसान भाई, Beneficiary List में ऐसे चेक करें अपना नाम, जानें पूरी प्रक्रिया

PM Kisan Yojana 2023 14th Kist: किसानों को सबसे पहले प्रधानमंत्री सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in को खोलना होगा।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Thu, 27 Jul 2023 10:40:41 AM (IST)Updated Date: Fri, 28 Jul 2023 09:21:44 AM (IST)
PM Kisan Yojana 2023: किसान भाई, Beneficiary List में ऐसे चेक करें अपना नाम, जानें पूरी प्रक्रिया
प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान सम्मान योजना के तहत 13वीं किस्त फरवरी माह में जारी की थी।

PM Kisan Yojana 2023 Beneficiary List:। प्रधानमंत्री मोदी ने आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत करीब 17,000 करोड़ रुपए की 14वीं किस्त जारी कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, 14 वीं किस्त के तहत करीब 8.5 करोड़ किसानों के खातों में जमा की गई है। गौरतलब है कि आज प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान और गुजरात के दौरे पर हैं और इस दौरान दोनों राज्यों को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही, इस दौरान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 14 वीं किस्त की रकम भी जारी करेंगे।

फरवरी में जारी हुई थी 13वीं किस्त

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान सम्मान योजना के तहत 13वीं किस्त फरवरी माह में जारी की थी। पीएम किसान सम्मान निधि के लिए पात्र किसानों को eKYC कराना अनिवार्य है। OTP बेस्ड eKYC को पीएम किसान पोर्टल पर जाकर किया जा सकता है। इसके अलावा CSC सेंटर्स में बायोमीट्रिक के जरिए भी eKYC कराई जा सकती है।


बेनिफिशियरी लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम (How to Check PM Kisan Yojana Beneficiary List )

  • किसानों को सबसे पहले प्रधानमंत्री सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in को खोलना होगा।
  • होमपेज पर Farmers Corner पर क्लिक करें।
  • Farmers Corner सेक्शन में Beneficiary List का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर किसान भाई अपना राज्य, जिला, ब्लॉक, गांव चुनें।
  • Get Report के ऑप्शन पर क्लिक कर दें, लिस्ट की जानकारी आपके सामने होगी।

बेनेफिशियरी स्टेटस ऐसे चके करें ( PM Kisan Yojana Beneficiary Status Check)

  • किसान भाई, बेनेफिशियरी स्टेटस से ये पता कर सकते हैं कि उनके खाते में किसान सम्मान निधि की राशि जमा होगी या नहीं।
  • इसके लिए pmkisan.gov.in पर जाइए।
  • Farmers Corner सेक्शन में Beneficiary Status पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें, उसके बाद Get Data पर क्लिक करना होगा। बेनेफिशियरी स्टेटस पर ई-केवाईसी के आगे NO लिखा होगा तो इसका मतलब है कि आपके खाते में किसान सम्मान निधि जमा नहीं होगी।