
एजेंसी, वारंगल (PM Modi on Sam Pitroda)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वारंगल की सभा में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के विवादित बयान को मुद्दा बनाया। पीएम मोदी ने कहा कि राहुल गांधी जब भी कंफ्यूज होते हैं, तो सैम पित्रोदा की राय लेते हैं। अब सैम पित्रोदा मेरे देशवासियों का अपमान कर रहे हैं। उनकी चमड़ी के रंग के आधार पर बयान दे रहे हैं। मैं आज बहुत गुस्से में हूं।
पीएम मोदी ने कहा, जब आपने 2014 में भाजपा को मौका दिया, तो हमने आपको एक दलित राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द दिया। फिर, 2019 में हमने देश को एक आदिवासी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू दी।
कांग्रेस मुर्मू जी के अध्यक्ष बनने के खिलाफ थी, क्योंकि कांग्रेस के युवराज के अमेरिका में बैठे गुरु और मार्गदर्शक चाचा करते हैं कि सांवली त्वचा वाले लोग अफ़्रीका से हैं। क्या हमारे राष्ट्रपति अफ्रीकन हैं?
#WATCH | Addressing a public gathering in Warangal, Telangana, PM Modi says "Ever since Congress came to power, development of Telangana has been stalled. Where is the hard-earned money of people going? They are looting you under the guise of 'RR Tax', half of which goes to 'R'… pic.twitter.com/ITFz609KXq
— ANI (@ANI) May 8, 2024