
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले में शहीद होने वाले जवानों की संख्या 20 हो चुकी है वहीं 18 अब भी घायल हैं। हमले को लेकर पीएम मोदी के घर हुई बड़ी बैठक में पाक को जवाब देने के लिए सभी तरह की रणनीतियों पर चर्चा हुई।
इस बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली के अलावा रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, एनएसए अजीत डोभाल, सेना प्रमुख दलबीर सुहाग के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
पाकिस्तान को यूं घुटनों के बल ला सकता है भारत
बैठक के बाद अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान को लेकर कड़ी रणनीति बनाई है। बताया जा रहा है कि इसके तहत भारत पीओके में स्थिति आतंकी कैंम्प्स पर कार्रवाई कर सकता है साथ ही घुसपैठ की स्थिति में भी कड़ा जवाब दिया जाएगा। भारत पाकिस्तान से व्यवसायिक और कूटनीतिक रिश्ते भी खत्म कर सकता है साथ ही पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित किया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि यूएन समिट में भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान के खिलाफ आवाज उठाएगा और इसे अलग-थलग करने के लिए काम करेगा।
उरी हमलाः सेना के हाथ लगा पश्तो भाषा में लिखा गया आतंकियों का मिशन प्लान
इससे पहले हमले में शहीद हुए सभी जवानों को सोमवार दोपहर को श्रीनगर में पुष्पांजलि अर्पित की गई। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की। यहां से मुख्यमंत्री 92 बेस अस्प्ताल पहुंची जहां उन्होंने घायल सैनिकों के हालचाल जाने।
पुष्पांजलि के बाद अब शहीद सैनिकों के शवों को दिल्ली ले जाएगा जहां से उन्हें उनके घर ले जाकर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
उरी हमला - शरीफ व मोदी के जन्मदिन के बीच बदल गया सब कुछ
देशभर में गुस्सा, उठी जवाबी कार्रवाई की मांग
उरी हमले में इतनी बड़ी क्षति के बाद देशभर में गुस्सा भड़क गया है। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही इस हमले का कड़ा जवाब देने की मांग भी उठने लगी है।
बोली शहीद सुनील कुमार विद्यार्थी की बेटी - इस हमले का दो मुंहतोड़ जवाब
यूएन सेक्रेटरी बान की मून ने की हमले की निंदा
इस बीच यूएन के जनरल सेक्रेटरी बान की मून ने भी इस हमले की निंदा की है।
शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
हमले में शहीद जवानों को सोमवार को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस हमले के बाद जहां हर तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की आवाजें आ रही हैं वहीं प्रधानमंत्री ने भी साफ कर दिया है कि इस हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पाकिस्तान ने इस हमले में अपना हाथ होने से साफ इंकार कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है।