• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM मोदी ने काशी से टिकट मिलने पर जताया आभार, बोले- जल्द होगी बाकी उम्मीदवारों की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से तीसरी बार टिकट मिलने पर भाजपा नेतृत्व व करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जाता है। उन्होंने कहा कि मैं तीसरी ...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 02 Mar 2024 09:48:07 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 Mar 2024 09:48:07 PM (IST)
PM मोदी ने काशी से टिकट मिलने पर जताया आभार, बोले- जल्द होगी बाकी उम्मीदवारों की घोषणा
PM मोदी ने जताया आभार।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से तीसरी बार टिकट मिलने पर भाजपा नेतृत्व व करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जाता है। उन्होंने कहा कि मैं तीसरी बार काशी की सेवा करने के लिए तत्पर हूं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी बाकी उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा कर देगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से टिकट मिलने के बाद कहा कि मैं धन्यवाद देता हूं भाजपा नेतृत्व और करोड़ों निस्वार्थ पार्टी कार्यकर्ताओं को मेरे प्रति उनके निरंतर विश्वास के लिए उनको नमन है। मैं तीसरी बार काशी के अपने बहनों और भाइयों की सेवा के लिए तत्पर हूं।


काशी की सेवा में करता रहूंगा काम

उन्होंने कहा कि 2014 में मैं लोगों के सपनों को पूरा करने और सबसे गरीब लोगों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता के साथ काशी गया था। पिछले दस वर्षों में हमने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है और बेहतर काशी की दिशा में काम किया है। ये प्रयास और भी अधिक शक्ति से जारी रहेंगे। मैं काशी के लोगों को उनके आशीर्वाद के लिए विशेष आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जिसे मैं बहुत महत्व देता हूं।

उम्मीदवारों को दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी पार्टी ने कुछ सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी बाकी सीटों की घोषणा आने वाले दिनों में कर देगी। मैं उन सभी को बधाई देता हूं, जिन्हें हमारी पार्टी के उम्मीदवारों के रूप में नामित किया है और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। हम सुशासन के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर लोगों के पास जा रहे हैं। यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रगति का लाभ सबसे गरीब लोगों तक पहुंचे। मुझे यकीन है कि भारत के 140 करोड़ लोग हमें फिर से आशीर्वाद देंगे। उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने और एक विकसित भारत बनाने में हमें और भी ताकत देंगे।