• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

PM Modi Video: पेपर लीक पर देर रात पीएम मोदी ने जारी किया वीडियो, 5 प्वाइंट में समझें उनके संबोधन की 5 बड़ी बातें

पेपर लीक की घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात 11:52 बजे एक वीडियो संदेश जारी कर देश को संबोधित किया।

By ADITYA KUMAREdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Fri, 24 Jul 2026 12:29:32 AM (IST)Updated Date: Fri, 24 Jul 2026 07:26:39 AM (IST)
PM Modi Video: पेपर लीक पर देर रात पीएम मोदी ने जारी किया वीडियो, 5 प्वाइंट में समझें उनके संबोधन की 5 बड़ी बातें
PM Modi Video: पेपर लीक पर देर रात पीएम मोदी ने जारी किया वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेपर लीक की घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात 11:52 बजे एक वीडियो संदेश जारी कर देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि लाखों छात्रों और उनके परिजनों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई महीनों में इस दिशा में कई कड़े कदम उठाए गए हैं और आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता छात्रों के एक बहुमूल्य साल को बचाना थी। इसी सोच के साथ बेहद कम समय में पूरी प्रशासनिक शक्ति लगाकर 22 लाख परीक्षार्थियों के लिए दोबारा परीक्षा का सफल आयोजन कराया गया, जिसके नतीजे 19 जुलाई को घोषित कर दिए गए हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

पीएम मोदी के संबोधन की 5 बड़ी बातें:

  • छात्रों और अभिभावकों का दर्द सर्वोपरि: प्रधानमंत्री ने माना कि पेपर लीक कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि यह लाखों परिवारों के लिए एक अत्यंत कष्टदायक अनुभव है।
  • 22 लाख छात्रों का भविष्य बचाया: युवाओं का साल खराब होने से बचाने के लिए तुरंत परीक्षाएं आयोजित की गईं और रिकॉर्ड समय में नतीजे जारी कर उत्तीर्ण छात्रों को राहत दी गई।
  • कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी: परीक्षा परिणाम आने के बाद भी सरकार शांत नहीं बैठी है। दोषियों को तेजी से सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
  • कैबिनेट बैठक में मसौदे पर चर्चा: संबंधित विभागों ने रात में ही फास्ट ट्रैक कोर्ट और कड़े दंड के प्रावधानों वाला मसौदा तैयार कर पीएम को सौंप दिया है। इस पर 24 जुलाई को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में विचार-विमर्श कर अंतिम रूप दिया जाएगा।
  • संसद सत्र में विधेयक पेश करने का लक्ष्य: आगामी सोमवार से शुरू हो रहे संसद के दूसरे सप्ताह के दौरान इस महत्वपूर्ण बिल को सदन में प्रस्तुत कर जल्द से जल्द पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पेपर लीक के सभी मामलों की अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद